फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अमनमणि ने रचाई दूसरी शादी, ऐसे हुई थी पत्नी 'आशिन' से मुलाकात, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jul 2020 08:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को रॉयल आर्चिड पैलेस में मध्य प्रदेश की आशिन पांडेय से शादी रचाई। वह नई दिल्ली में वकालत करती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।
निर्दलीय विधायक की यह दूसरी शादी है। विधायक पर पहली पत्नी सारा सिंह की हत्या का आरोप लगा था। पूरा मामला सीबीआई अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।
पेशे से अधिवक्ता आशिन की मुलाकात निर्दलीय विधायक से नई दिल्ली में हुई थी। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। आशिन के पिता सरकारी सेवा में हैं।

4 of 6
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।
अमनमणि की शादी बहन तनुश्री मणि त्रिपाठी और अलंकृता त्रिपाठी की मौजूदगी में तय हुई थी। प्रशासन की अनुमति के बाद निर्धारित मुहूर्त के हिसाब से निर्दलीय विधायक की बरात दोपहर में निकली।
विज्ञापन

5 of 6
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।
देर शाम रॉयल आर्चिड पैलेस में शादी हुई। शादी में घर, परिवार के लोग व कुछ खास मेहमान ही शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aman Mani Tripathi - फोटो : अमर उजाला।
माता-पिता की गैर मौजूदगी में शादी
निर्दलीय विधायक की शादी पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और मां मधुमणि त्रिपाठी की गैर मौजूदगी में हुई। दोनों कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। शादी की सारी औपचारिकता निर्दलीय विधायक के चाचा अजितमणि त्रिपाठी और चाची मधुबाला त्रिपाठी ने पूरी कीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें