फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी मेले के लिए ट्रेन से गोरखपुर आने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ लें, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
मकरसंक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मकरसंक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। गोंडा, बढ़नी, वाराणसी और बिहार की ओर से आने वाले पैसेंजर ट्रेनों के लिए तीन दिन के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म निर्धारित किया गया है। पानी और सफाई को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। सभी प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी की निगरानी तेज कर दी गई है।

रेलवे स्टेशन पर गोंडा से आने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म एक पर, बढ़नी व आनंदनगर से आने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म नौ पर, वाराणसी की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनें प्लेटफार्म दो पर आएंगी और इसी प्लेटफार्म से रवाना होंगी। इसके अलावा बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म तीन व चार से संचालित होंगी। इन सभी प्लेटफार्म पर जीआरपी व आरपीएफ की संख्या बढ़ा दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जिम्मेदारियां दे दी गई है। ट्रेनों के बारे से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
खिचड़ी मेला की तैयारीयों का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में आज से जनरल टिकट काउंटर
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं को पैसेंजर ट्रेन का टिकट लेने के लिए स्टेशन आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंदिर में उत्तरी गेट पर एक टिकट काउंटर खोला जाएगा। यह काउंटर 24 घंटे खुला रहेगा। मंगलवार से यात्री पैसेंजर ट्रेनों का टिकट यहां से ले सकेंगे। इसके अलावा नकहा जंगल में एक और काउंटर बढ़ा दिया गया है। अब यहां दो जनरल काउंटर हो गए हैं।

हेल्पडेस्क भी बना
मंदिर परिसर में जीआरपी ने एक हेल्पडेस्क भी बनाया है। यह मंदिर में बने अस्थायी थाना के पास ही बनाया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की मदद के लिए यहां तीन शिफ्ट में पुलिस तैनात किए जाएंगे। अगर कोई यात्री छूट जाता है तो उसे स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था कराएंगे। गोरखपुर जंक्शन पर दो क्यूआरटी लगाई जाएगी। इसके अलावा एक क्यूआरटी अतिरिक्त रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
खिचड़ी मेला के लिए सजकर तैयार मंदिर परिसर। - फोटो : अमर उजाला
आज से स्टेशन पर दो मेडिकल बूथ
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तत्काल चिकित्सा सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर दो मेडिकल बूथ बनाए जाएंगे। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि एक मेडिकल बूथ प्लेटफार्म एक से तथा दूसरा मेडिकल बूथ प्लेटफार्म नौ पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। मेला स्पेशल के साथ पैसेंजर ट्रेनों के संचलन के बारे में पूछताछ केंद्र से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।

सहजनवां व नकहा जंगल पर बढ़ेगी फोर्स
खिचड़ी मेले में गोरखपुर के अलावा सहजनवां, डोमिनगढ़, जगतबेला, कैंट और नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। आरपीएफ के 30 अतिरिक्त जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे रहेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट रविशंकर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली गई है। मकरसंक्रांति के दिन सभी ट्रेनों में चेकिंग की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे पर 24 घंटे मानीटरिंग शुरू कर दी गई है।

4 of 5
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने की सुरक्षित यात्रा की अपील
रेलवे ने स्टेशन परिसर में आने वाले वाले श्रद्धालु यात्रियों से सुरक्षित रहने की अपील की है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए किसी भी कीमत पर रेलवे ट्रैक नहीं पार करने की सलाह दी गई। इसके लिए उपरिगामी पुल, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों या सीढ़ियों का उपयोग करने की अपील की गई। अपने सामान और साथ में आने वाले वृद्धजन, बच्चों का खास ख्याल रखें। स्टेशन परिसर में कहीं भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु पाए जाने पर तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे कर्मचारी का सूचना दें। अफवाहों पर ध्यान न दे तथा संबंधित जानकारियां स्टेशन पर उचित माध्यम से ही प्राप्त करें। स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन की सूचनाऐं यात्री उद्घोषणा प्रणाली और इलेक्ट्रानिक चार्ट डिस्प्ले के माध्यम से प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
110 अधिकारी, कर्मचारी संभालेंगे बिजली व्यवस्था
गोरखनाथ मंदिर की बिजली व्यवस्था 110 अधिकारी व कर्मचारी संभालेंगे। तीन पालियों में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को मेला प्रभारी बनाया गया है जबकि एसडीओ नीरज दुबे और अवर अभियंता श्याम सिंह को मेला परिसर की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य अभियंता वितरण देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक पाली में एक एसडीओ, एक अवर अभियंता और एक अवर मीटर परीक्षक तथा दो लाइन स्टॉप तैनात होंगे। इनके साथ ही हर पाली में गोरखनाथ मंदिर से लेकर परिसर के मेले परिक्षेत्र में 20 संविदाकर्मी भी कार्य करेंगे। सभी बिजलीकर्मी 30 जनवरी तक लगातार ड्यूटी करेंगे और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भी ये तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक तथा तीसरी पाली में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक स्टॉफ ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर भी अतिरिक्त स्टॉफ रखे जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके।

तार व ट्रांसफार्मर की निगरानी रोज होगी
मुख्य अभियंता ने बताया कि मेला परिसर में तार व ट्रांसफार्मर की रोजाना निगरानी की जाएगी। एसडीओ और जेई रिपोर्ट तैयार कर देंगे। दो दिन पहले ही मंदिर परिसर और बाहर के बिजली तार, पोल व ट्रांसफार्मर को चेक किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें