तत्काल चाहिए मदद तो डायल करें 112, 1090,1091
किसी बालिका या महिला को अगर कोई फोन पर परेशान कर रहा है या अश्लील संदेश भेज रहा है या वे छेड़खानी से परेशान हैं तो ऐसे में पुलिस की मदद तत्काल ली जा सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112, 1090, 1091 हैं, जिस पर कॉल की जा सकती है। पुलिस तत्काल मदद मुहैया कराएगी।