गोरखपुर ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
बाबू को छोड़ने के लिए कहा लेकिन उसे भी मार डाला
वारदात की चश्मदीद मासूम ने पुलिस को बताया कि रात में वह, बाबू, मम्मी, पापा खाना खाकर रात में कमरे में सोने चले गए थे। रात में दरवाजा खुला था। उसी दौरान चाचा गंडासा लेकर आए और पापा के गर्दन पर वार कर दिया। उसके बाद मम्मी को भी मार डाला। यह देख मैं रोने लगी। वह बाबू की तरफ गया। मैंने बाबू को छोड़ने के लिए कहा लेकिन उसको भी मार दिया। इसके बाद मुझे भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। चाचा के जाने के बाद मैंने बाबा-दादी को पूरा घटनाक्रम बताया।