फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा है यूपी का ये श्मशान घाट, खूबसूरत पर्यटन स्थलों को दे रहा है मात, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Feb 2021 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित राप्ती नदी के दोनों तटों पर बने गुरु गोरक्षनाथ व श्रीराम घाट की सुंदरता देखते ही बन रही है। इन तटों पर आने वाले ही नहीं पुल से गुजरने वाले लोग भी इनके सौंदर्य को निहारे बिना आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
राप्ती तट के किनारे लाल पत्थरों से बनी पालकी और गजीबो सेल्फी प्वाइंट बनने लगा है। कड़कड़ाती ठंड से निजात मिलने के बाद धूप खिली तो राप्ती तट के घाट गुलजार हो गए और यहां पूरे दिन लोगों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि राप्ती तट, जो मानव काया के अंतिम पड़ाव के रूप में जाना जाता रहा है, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक सोच ने नया आयाम दे दिया है। इससे जहां गोरखपुर को एक नई पहचान मिलेगी, वहीं पर्यटन के नक्शे पर स्थापित होने में मदद मिलेगी।

4 of 6
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
राजघाट के बाएं तट पर हुए सुंदरीकरण व नागरिक सुविधाओं के निर्माण कार्य के बाद इस तट को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के नाम पर समर्पित किया गया है, जबकि इसके ठीक समानांतर नदी के दाएं तट पर हुए सुंदर निर्माण कार्य के बाद घाट को श्रीराम के नाम पर रामघाट नाम दिया गया है। दोनों घाटों के साथ अंत्येष्टि स्थल के लिए राजघाट भी बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार को दिन का पारा चढ़कर 28 डिग्री पार कर गया। ऐसे में दिनभर थोड़ी गर्मी महसूस होती रही, लेकिन करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवा राप्ती नदी के पानी से टकराकर गुलाबी ठंड का एहसास कराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर राप्ती तट। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में महायोगी गोरक्षनाथ घाट पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और गोरखपुर के इस नए पर्यटन स्थल का आनंद उठाते रहे। युवा लड़के और लड़कियां यहां बने राजस्थान के लाल पत्थर के गजीबो और पालकी के साथ सेल्फी लेने में मशगूल रहे। हालांकि शाम ढलने के साथ ही भीड़ कम होती चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें