अमर उजाला से बातचीत में हर्षिता माथुर ने कहा कि पहले सभी ब्लॉकों के निरीक्षण के बाद वे शासन की योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा करेंगी। इसके बाद गांवों में पहुंचकर धरातल पर भी प्रगति जांचेंगी। शासन की योजनाओं को जिले के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य प्राथमिकता है। वनटांगिया गांवों के विकास, कन्या सुमंगला, गौशाला, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) आदि योजनाओं में शासन की मंशा के अनुरूप प्रगति पर पूरा जोर रहेगा। वहीं, अनुज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सभी ड्रीम प्रोजेक्ट समय से पूरा करना उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।