फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में ही बाप की ‘मर्यादा’ की बलि चढ़ गईं बेटियां, दो फीट की दूरी पर पड़ी थीं लाशें; क्रूरता देख कांपे लोग

Tue, 09 Jun 2026 01:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में युवकों से प्रेम संबंध के शक में परिजनों ने सोमवार को सगी बहनों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद परिजन घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
1 of 9
Honor killing in Kushinagar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के सेवरही थाना इलाके के पिपराघाट गांव के देवनरायन टोला में सोमवार की शाम हुई वारदात ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और पिता के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है। लोक-लाज कहें या झूठी शान, दो सगी बहनों की जिंदगी को उनके ही घर में बेरहमी से खत्म कर दिया गया।

जिस घर में बच्चों की खिलखिलाहट गूंजती रहती थी, वहां सोमवार की शाम सिर्फ खामोशी और घर के एक कमरे में खून से लथपथ दो सगी बहनों लाशें बंद कमरे में पड़ी थीं। पास ही पड़े खून से सने लाठी-डंडे चीख-चीख कर बयां कर रहे थे कि मौत से पहले 20 वर्षीय लाली और 18 वर्षीय शीला पर कितनी बेरहमी से प्रहार किया गया होगा। जब लाठियां बरस रही होंगी, तो उन दोनों बहनों ने एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की होंगी, चीखी-चिल्लाई होंगी, गिड़गिड़ाई होंगी... लेकिन हत्यारे के दिल में ममता और रहम का एक कतरा भी नहीं जागा, क्योंकि कमरे में खून से सनी दोनों बहनों की लाशों को देखने के बाद कुछ ऐसा ही कहानी बयां कर रही थी।


 
विज्ञापन

2 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब आठ माह पूर्व मां की मौत के बाद दोनों सगी बहनें अपनी सुध-बुध खो चुकी थीं। मां रामप्रसाद पहले विदेश रहता था। कुछ माह से घर पर रहता है और गांव में कुछ ऐसे लोगों का साथ मिला कि अक्सर वह नशे में रहता है। मां की कमी को पूरा करने और उन्हें सही राह दिखाने की जिम्मेदारी जिस पिता के कंधों पर थी, आरोप है कि वही पिता उनकी जिंदगी का काल बन गया।

 
विज्ञापन

3 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि मां के नहीं रहने के बाद से दोनों सगी बहनों राह भटक चुकी थीं और गांव के ही कुछ युवकों के साथ आए दिन घर से निकल जाती थीं। इसको लेकर पहले कई बार पंचायत व मामला थाने तक पहुंच चुका था। इससे परिजन काफी परेशान होते रहते थे। लेकिन दोनों सगी बहनों की बेरहमी से पीटकर हत्या करना ही सिर्फ रास्ता था। 

4 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामाजिक बदनामी के चलते एक बाप के हाथ नहीं कांपे जब वह अपने बेटियों पर लाठी बरसा रहा था, यानी बाप के कुछ समझ नहीं आ रहा था, सिर्फ उसे बेटियों को मौत के घाट उतराना ही रास्ता सूझ रहा था। 

 
विज्ञापन

5 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में बदनामी के डर से खुद को किया दागी किया और खौफनाक वारदात को अंजाम देकर घर से फरार हो गया। अब बेटियों के खून से सने हाथों के साथ पिता समाज में सिर ऊंचा नहीं कर पाएगा। इस वारदात के बाद से वह समाज के डर से नहीं, बल्कि अपने ही गुनाह के डर से कानून से मुंह छिपाए इधर-उधर भटकता फिरेगा।
 
विज्ञापन

6 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद घर छोड़कर भागे पुरुष
सगी बहनों की हत्या के बाद देवनारायण टोला के अधिकांश पुरूष घर छोड़कर भाग गए। पिपरा घाट गांव में पुलिस चौकी हैं जो घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर है, लेकिन घटना दोपहर में हुई और पुलिस को शाम बजे जानकारी हुई। इससे स्थानीय पुलिस की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शाम को जब तमकुहीराज सीओ जयंत कुमार और थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह पहुंचे, लेकिन घर के आस-पास के अलावा टोले के अधिकांश पुरुष वर्ग घर छोड़कर भागने के कारण पंचनामा भरने के लिए कोई नहीं मिल रहा था। 

 
विज्ञापन

7 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो घंटे तक पुलिस इसको लेकर परेशान रही। बाद में प्रधान रामजी निषाद को पुलिस बुलाई और चौकीदार ने तहरीर दिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया। वारदात के बाद घर में सिर्फ बेबस और सहमी हुई महिलाएं बची हैं। घर से बाहर जब दोनों बहनों का शव पुलिस ने निकाला तो देखने वालों की रूह कांप गई।

8 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो फीट की दूरी पर कमरे में पड़ी थीं लाशें
कमरे के अंदर करीब दो फीट की दूरी पर दोनों बहनों की लाश पड़ी थी। दोनों शव सिर व शरीर देखने के बाद रोंगटे खड़े हो गए। अनगिनत बार वार उसके शरीर पर डंडों से किया गया था। सिर फटने के अलावा पीठ, पैर के हिस्से काले पड़ गए थे, कमरे के अंदर की अस्त व्यस्त दृश्य इशारा कर रही थी कि दोनों बहनों की हत्या सिर्फ पिता, व दोनों भाई मिलकर नहीं कर सकते हैं, इसमें अन्य लोगों के शामिल होने का शक है और अपने बचाव में दोनों बहने काफी संघर्ष की हैं। रामप्रसाद की गिरफ्तारी के बाद हत्या में कौन लोग शामिल थे, उनका नाम सामने आ सकता है। वहीं, दरवाजे पर पहुंची पुलिस से नाबालिग भाइयों ने कहा कि पिता के साथ मिलकर हम लोगों ने हत्या की है।
विज्ञापन

9 of 9
कुशीनगर में ऑनर किलिंग, जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आनर किलिंग : सगी बहनों की घर में बेरहमी से पीटकर हत्या
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में युवकों से प्रेम संबंध के शक में परिजनों ने सोमवार को सगी बहनों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद परिजन घर छोड़कर भाग गए। देर शाम पहुंची पुलिस ने घर के कमरे में खून से सनी लाशों को फाॅरेंसिक जांच के बाद कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के अधिकतर लोगों को मामले की जानकारी हुई। मामला इज्जत के लिए हत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें