फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मुफ्त बांटी जा रही है कोरोना की दवा, 400 से अधिक लोगों की लग रही है लाइन

Wed, 18 Mar 2020 08:36 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला परिसर में स्थित राजकीय होम्योपैथी अस्पताल में आर्सेनिक एल्बम-30 दवा बांटी जा रही है। इसे लेने के लिए अस्पताल में भीड़ भी उमड़ रही है। 400 से अधिक लोग दवा लेने के लिए प्रतिदिन पहुंच भी रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
विशेषज्ञ इसे सुबह खाली पेट दो-दो गोली तीन दिनों तक खाने की सलाह दे रहे हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से इसे बांटने के निर्देश भी जारी किए गए है। बताया जाता है कि यह दवा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। ऐसे में कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर होगी।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज भले ही गोरखपुर और आसपास के जिलों में न मिले हो, लेकिन एहतियात के तौर पर हर कदम उठाएं जा रहे है। यही कारण है कि आयुष मंत्रालय ने वायरस से बचाव के लिए आर्सेनिक एल्बम-30 बांटने के निर्देश दिए है।

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
यह दवा जिला अस्पताल परिसर स्थित राजकीय होम्योपैथी अस्पताल में निशुल्क बांटी जा रही है। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ मीना पुष्कर दोहरे ने बताया कि आयुष मंत्रालय के निर्देश पर यह दवा बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona virus - फोटो : अमर उजाला
यह दवा होम्योपैथी मेडिसिन फ्लू के सभी लक्षणों पर काम करती है। जैसे जुकाम, सर्दी, छींक, नाक से पानी आना, सिरदर्द होना और बुखार खांसी शामिल है। बताया कि यह इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी दवा की खुराक ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें