फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय ने की गाइडलाइन: अब होम्योपैथिक डॉक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज, जारी किया ये शेड्यूल

Wed, 26 May 2021 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
कोविड-19 के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी कोरोना संक्रमित मरीजों को देखने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक इन चिकित्सकों को लक्षणविहीन और शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को देखना है। आगे की स्टेज वाले मरीजों को उच्चस्तरीय अस्पतालों में रेफर कर देना होगा। मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जो मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं, उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सक देख सकते हैं। उन्हें मरीजों को कोरोना का पूरा प्रोटोकाल फालो कराना होगा जैसे दो गज की दूरी लागू कराना, मास्क पहनवाना, हाथ लगातार धुलवाने की सलाह देना। गाइडलाइन में कहा गया है कि लक्षणविहीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम्योपैथिक डाक्टरों को आर्सेनिक एलबम 30 सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देना होगा। इसी प्रकार हल्के लक्षण वाले मरीजों को एकोनिटम नेपेलस, आर्सेनिक एलबम, बेलाडोना, ब्रायोनिया अल्बा, यूपाटोरियम परफोलिएटम, फेरम फास्फोरिकम, गेलसेमीयम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
दवा की खुराक डॉक्टर मरीज की हालत को देखकर तय करेगा। इसके अलावा किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लक्षणविहीन व्यक्ति को आर्सेनिक एलबम 30 सी की चार गोली दिन में एक बार सात दिन तक देना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गाइडलाइन के मुताबिक होम्योपैथिक डॉक्टर को मरीज के लक्षणों पर लगातार नजर रखनी होगी। मरीज का बुखार और ऑक्सीजन स्तर को दिन में दो बार जांचना होगा। उसे घर से निकलने और घर में भी सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत देनी होगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर होम्योपैथिक चिकित्सक व रैपिड रिस्पांस टीम में कार्यरत डॉ. पवन कुमार ने मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना में होम्योपैथी की दवा काफी कारगर है। डॉक्टर की सलाह से गांव और शहरों में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किए जाने की जरूरत है। इस पैथी की दवाओं की कीमत भी एलोपैथी से कम होती है और इनका दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खान-पान के लिए दिशा-निर्देश
  • गर्म पानी में हल्दी-नमक डालकर गरारा करें।
  • खाना ताजा और आसानी से हजम हो जाने वाला खाएं। प्रोसेस्ड खाने को नजरअंदाज करें।
  • वसा, तेल, चीनी और नमक के अत्यधिक सेवन से परहेज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें