उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सुबह मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी होने लगी। गुरुवार दोपहर को भी तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदलने लगा था और रिमझिम बारिश हुई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में मौसम ने बदली करवट।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई जबकि अन्य क्षेत्रों और शहर में ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपी का एहसास करा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में मौसम ने बदली करवट।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा है। इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बन गया जो मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ पहुंचा।
4 of 5
गोरखपुर में मौसम ने बदली करवट।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि बादलों के ऊपरी हिस्से में जब तापमान माइनस 40 डिग्री हो जाता है तो इसकी वजह से आंधी आने की संभावना रहती है। वहीं जब तापमान घटकर 60-80 डिग्री तक पहुंच जाता है तब बारिश के साथ ओले भी पड़ते हैं।