फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: कोहरे ने रोक दी गोरखपुर की रफ्तार, सड़कों पर रेंग रहे हैं वाहन

Wed, 09 Dec 2020 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में मंगलवार के बाद बुधवार की सुबह पूरा शहर कोहरे से लिपटा हुआ नजर आया। कोहरा इतना घना है कि पास की चीजें भी नहीं दिखाई दे रहीं हैं। कोहरे के कारण लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में सड़कों पर लोग बहुत ही धीमी रफ्तार से हेडलाइट जलाकर वाहन चलने पर मजबूर हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ऊपरी वायुमंडल में धुंध की ऐसी परत छाई है कि सूरज भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोग दिनभर अलाव सेंकते नजर आए।


 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया था कि बुधवार और गुरुवार को भी इस तरह के मौसम से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने और इसके बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर से आने की वजह से वायुमंडल में नमी काफी ज्यादा बढ़ गई है। सोमवार को हवा में नमी 72 प्रतिशत थी, जो मंगलवार को बढ़कर 78 प्रतिशत हो गई। ऐसे में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा।

 

4 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि पुरवा हवा चलने और हवा में काफी ज्यादा नमी होने से नौ और 10 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, बीते सोमवार को जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 दिसंबर से गोरखपुर समेत सभी मैदानी इलाकों में गलन बढ़ेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur fog - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में बना पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद पछुवा हवा चलेगी। बारिश और हिमपात के बाद पछुवा हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। दिन का तापमान भले ही सामान्य रहे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आएगी और गलन बढ़ेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें