गोरखपुर में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह सड़कों पर बेहद कोहरा पसरा था। वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हो रही थी। गोरखपुर के अलावा यहां के आसपास के जिलों में कोहरे का कहर जारी है। हालांकि धूप निकलने के बाद लोग अपने दिनचर्या में जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कोहरे के कारण आसपास दिखाई नहीं दे रहा था।
- फोटो : amar ujala
हालांकि अभी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। बर्फीली हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड अभी और सताने वाली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 और 30 जनवरी को गोरखपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
3 of 5
कोहरे के कारण सड़क सूनी हो गई थी।
- फोटो : amar ujala
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान होते हुए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से 29 और 30 जनवरी को पूर्वी उत्तरप्रदेश पर हल्की बारिश होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
4 of 5
कोहरे के कारण ठंड भी बढ़ गई।
- फोटो : amar ujala
इस साल ठंड और कोहरे ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। जानकारों के अनुसार इस साल ठंड ने 58 साल का रिकार्ड तोड़ा है।
इस ठंड में कई रिकार्ड टूटे हैं।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बीते दिसंबर में लगातार कई दिनों तक शीतलहर का भी रिकार्ड टूटा है। यहां दिसंबर में लगातार आठ दिनों तक शीतलहर चली थी। इसके पहले 2016 में दिसंबर लगातार सात दिन शीतलहर चली थी।