फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: बादलों की मौजूदगी तेज धूप से दिलाएगी निजात, आज और कल बदला रहेगा मौसम

Sat, 20 Mar 2021 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 4
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल के पोखरा में कम दबाव का क्षेत्र बनने से गोरखपुर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। शनिवार और रविवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान कुछ नीचे आएगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 4
गोरखपुर कामौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि नेपाल में सक्रिय सिस्टम महराजगंज होते हुए बिहार की ओर जा रहा है। इसका थोड़ा असर गोरखपुर और आसपास के इलाकों में पड़ेगा। शनिवार और रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, इस दौरान धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 23 मार्च को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 25 मार्च को गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर-प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
आम का पेड़ - फोटो : अमर उजाला
आम में माहू कीट की रोकथाम के लिए करें एमिडाक्लोरोपिड का छिड़काव
कृषि विज्ञान केंद्र, बेलीपार के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक किसानों को अपनी फसल को रोग एवं कीट से बचाव के लिए नियमित देखरेख की आवश्यकता है। आम में भुनगा एवं माहू कीट की रोकथाम के लिए एमिडाक्लोरोपिड 17.8 एसएल की एक मिली लीटर प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। वहीं चने की फसल के लिए इंडाक्साकार्ब 14.3% एमसी की 0.5 मिली प्रति लीटर के साथ छिड़काव करें।

 
विज्ञापन

4 of 4
मौसम - फोटो : amar ujala
आगामी पांच दिनों में कुछ यूं रहेगा तापमान
दिनांक    अधिकतम     न्यूनतम
20 मार्च     35.7          20.9
21 मार्च     34.3          19.0
22 मार्च     35.3          18.5
23 मार्च     36.1          19.4
24 मार्च     36. 7         19.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें