प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जानकारी के मुताबिक शासन की ओर से जिला प्रशासन को निर्देश मिले हैं कि कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वैक्सीन ले जाने के दौरान सड़कों पर जाम हटाया जाए, जरूरत पड़े तो ग्रीन कारीडोर बनाया जाए, जिससे की सुरक्षा को लेकर कोई सवाल न खड़े हों। बता दें कि जिले में 23 हजार से अधिक हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए 51 अस्पतालों पर 84 बूथ बनाए गए हैं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए 20 अस्पतालों का भी चयन हो चुका है। इन्हीं स्थानों पर वैक्सीनेशन होना है। इसके लिए शासन को सूची भी भेज दी गई है।