फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: अगले हफ्ते फिर गोरखपुर में मेहरबान रहेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Sat, 08 Aug 2020 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : राजेश कुमार।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी से इस सप्ताह राहत की उम्मीद है, क्योंकि मौसम मेहरबान हो सकता है। रविवार के बाद लगातार दो-तीन दिनों बारिश की संभावना है।

 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन समेत कम दबाव के दो क्षेत्र गोरखपुर के ऊपर सक्रिय होने वाले हैं। ट्रफ लाइन गुजरात से राजस्थान और यूपी होते हुए पश्चिम बंगाल जा रही है। वहीं दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही नौ अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा। इन सब वजहों से गोरखपुर के ऊपर नौ अगस्त से सिस्टम सक्रिय होगा।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गुजरात से पश्चिम बंगाल तक जा रही मानसून ट्रफ लाइन की वजह से नौ अगस्त को 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से 11 और 12 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन सब सिस्टम की वजह से रविवार के बाद जिले के करीब 75 प्रतिशत भूभाग पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : राजेश कुमार।
बता दें कि जिले में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में एक हफ्ते से पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें