उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की सुबह मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी होने लगी। शहरी व ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश व ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपी का एहसास करा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
झमाझम बारिश और पछुवा हवा ने ठंड बढ़ा दी। कंपकंपी के कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। सुबह-सुबह कार्यालय व प्रतिष्ठानों के लिए घर से निकले लोगों को बारिश के वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
सुबह से शुरू हुई बारिश और आसमान में घने काले बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव पूरी तरह ढके रहे। सूर्यदेव के दर्शन के लिए शहरवासी तरसते रहे वहीं कंपकंपी के चलते लोग घरों में दुबके रहे।
4 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
गौरतलब है कि दीपावली पर्व के बाद कल रात से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ली और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, गोरखपुर व आसपास के जिलों में तापमान औसत से कम हो गया है और लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा है। इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बन गया जो मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ पहुंचा।
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पछुआ हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह रहा है। बारिश के कारण रबी फसलों की बुआई में बिलंब होना तय है और गेहूं, चना, मंसूर, मटर, सरसो, आलू की जिन्होंने बुआई की है उनको क्षति पहुंच सकती है।