उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले चार दिनों से जारी कड़ाके की ठंड सोमवार को भी जारी रही। सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई। न्यूनतम तापमान भी रविवार के मुकाबले थोड़ा कम दर्ज किया गया लेकिन गोरखपुर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली की तुलना में गर्म रहा।
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार सुबह घने कोहरे के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ लेकिन पछुआ हवा चलने की वजह से दोपहर 12:00 बजे भी अधिकतम तापमान मात्र 11 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में पूरी संभावना है कि आज दिनभर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रहेगा। यानी आज भी कोल्ड डे ही रहेगा।
अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी तीन-चार दिन तो कोल्ड-डे और कोल्ड वेव (शीतलहर) के हालात बने रहने की संभावना है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार को चली पुरवा हवा के चलते सोमवार की सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली।
एक और पश्चिम विक्षोभ हो रहा है सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आज जम्मू कश्मीर के ऊपर एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर मंगलवार को मैदानी इलाकों पर होगा। मंगलवार के अलावा बुधवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है। न सिर्फ रात के बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान के फिर पांच डिग्री तक गिरने की संभावना है।