गोरखपुर में ठंड का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि 22 जनवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसकी तीव्रता भी काफी है। इसकी वजह से हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी खासी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यहां से चलने वाली पछुवा बर्फीली हवाओं से मैदानों में भी काफी ठंडक महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान 16-17 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं। ऐसे में काफी ज्यादा ठंड और गलन महसूस होगी।