उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार रात झमाझम बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में फिर से जलभराव हो गया। गुरुवार की सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। ऐसे में दफ्तर जाने वाले लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक विभिन्न इलाकों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बारिश से जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, गोलघर, टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के पास, दाउदपुर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
वहीं सुबह से ही बादल छाए रहने और हल्की बारिश की वजह से मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिली। आज भी रिमझिम बारिश हो रही है।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन 26 मिलीमीटर बारिश हुई। गोरखपुर के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से रिमझिम बारिश हो रही है।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार से उड़ीसा तक जा रही है। इसके प्रभाव की वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के सामान्य रहने की संभावना है।