फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Flood Update: बाढ़ से 36 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित, 68 गांवों में घुसा पानी

Fri, 31 Jul 2020 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर लगातार नीचे-ऊपर हो रहा है, फिर भी 68 गांवों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। इसमें से 19 गांव पानी से पूरी तरह घिरे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
इन गांवों के 36 हजार 595 लोग प्रभावित हैं। 4 लाख 77,334 क्षेत्रफल की फसलों को नुकसान हुआ है। गोरखपुर सदर, कैंपियरगंज, सहजनवां, खजनी और गोला तहसील क्षेत्रों में नुकसान ज्यादा है।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
जंगल कौड़िया विकास खंड के कई गांव रोहिन नदी के पानी से घिरे हैं। सेमरा गांव के लोग परेशान हैं। 12 से ज्यादा घर पानी से घिरे हैं। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई सुध लेने वाला नहीं है। यही स्थिति मोहम्मदपुर माफी, गझगांवा, भंडारो और गौराखास की है। 

4 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। इससे कटान का खतरा है। बांधों पर दबाव है। रैट होल ने भी चुनौती बढ़ाई है। राप्ती नदी कोठा सेमरा तटबंध पर कई स्थानों पर कटान कर रही है। बेलकुर गांव के पास कई जगह रैट होल से पानी का रिसाव हो रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गंडक नदी से 2,18200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी तरफ जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण गोरखपुर की ओर से कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। 86 बाढ़ चौकियों पर सारी व्यवस्था की गई है। जिले में छोटी-बड़ी 259 नावें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को सुबह 8 बजे और शाम चार बजे नदियों का जलस्तर (मीटर में)
  • घाघरा (अयोध्या) सुबह 92.620 शाम 92.780
  • राप्ती  (गोरखपुर) सुबह 75.785 शाम 75.760
  • कुआनो (मुखलिसपुर)  सुबह 77.840 शाम 78.040
  • रोहिन ( तिरमुहानी) सुबह 83.020 शाम 82.970
  • गोर्रा  (पड़िराघाट) सुबह व शाम  70.900
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें