फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो लोगों के चेहरे पर लौट आई रंगत, तस्वीरों में देखें खुशनुमा हुआ मौसम

Sat, 13 Feb 2021 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। स्थिति ऐसी रही कि करीब नौ बजे तक शहरवासियों को वाहनों की लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। ऐसे में शहरवासियों के चेहरे पर रंगत लौट आई।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से मौसम ने अपना रूख बदलना भी शुरू कर दिया है। चारों ओर का मौसम हरा-भरा हो गया है। जिधर देखिए हरियाली ही हरियाली है। खेतों में खिले सरसों के फूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री रहा। 

4 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
बता दें कि मौसम का असर अब खेतों में भी खूब दिख रहा है। खेत में सरसों के पौधे में खिले पुष्प लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं ठंड का मौसम जाने की शुरूआत भी हो गई है और गर्मी के मौसम के आने की आहट भी सुनाई पड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिला था। किसी इलाके में घना कोहरा था तो कहीं बस नाम मात्र का। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटा और धूप खिल उठी। तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री के पास पहुंच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें