अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते के असर की वजह से गोरखपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है। वहीं मंगलवार को भी मौसम सुहाना बना रहा। न सूरज के दर्शन हुए और न ही गर्मी महसूस हुई। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। न सिर्फ मौसम सुहाना बना रहेगा बल्कि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। दरअसल शनिवार को अरब सागर में चक्रवाती तूफान सक्रिय हुआ था। सोमवार को गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान के बाहरी छोर का प्रत्यक्ष असर राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के ऊपर रहा। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से इसके असर से मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल, बिहार और झारखंड के ऊपरी हिस्सों तक मौसम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण इसका असर सतना, मिर्जापुर, इलाहाबाद, बनारस, गोरखपुर होते हुए झारखंड में दिखा। इस कम दबाव के क्षेत्र की वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छा गए। पूरे दिन बादल छाए रहने की वजह से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान की वजह से गोरखपुर के ऊपर 17 मई से ही हल्के बादल छाने शुरू हो गए थे। मंगलवार को भी इसका अच्छा खासा असर देखने को मिला जो 19 और 20 मई तक ऐसे ही बना रहेगा।
4 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 10 से 15 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
15 जून को गोरखपुर में मानसून के दस्तक की संभावना
इस बार मानसून के 15 जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर में सामान्य मानसून रहने के आसार हैं। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लगभग यही ट्रेंड बना हुआ है।