उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। वहीं, तेज हवाओं की वजह से लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। वहीं तेज हवा और बरिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। विद्युत बाधित होने से घर से काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि मौसम विशेषज्ञ ने गोरखपुर में झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इसमें मौजूद नमी के कारण गरज के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
आज से लगातार तीन दिन बारिश की संभावना
कैलाश पांडे ने बताया कि 12 मई यानी आज से लगातार तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के वजह से गोरखपुर एवं आसपास के जिलों में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। आज थोड़ी कम, लेकिन 13 और 14 मई को 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
15 जून को गोरखपुर में मानसून के दस्तक की संभावना
इस बार मानसून के 15 जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर में सामान्य मानसून रहने के आसार हैं। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लगभग यही ट्रेंड बना हुआ है।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
पिछले कुछ वर्षों में मानसून के आगमन की तिथि (गोरखपुर में)
वर्ष तारीख
2015 5 जून
2016 8 जून
2017 30 मई
2018 29 मई
2019 8 जून
2020 1 जून
खेती के लिए फायदेमंद है यह बारिश
कैलाश पांडे ने बताया कि मई में औसतन 45 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस बार 10 दिन में ही तकरीबन 35 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अगर खेती के लिहाज से देखा जाए तो यह काफी फायदेमंद है। खेतों में गन्ना और मक्का की फसलें लगी हैं। किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।