फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: निकाल लें गर्म कपड़े, इस सप्ताह तेजी से गिरेगा पारा

Tue, 03 Nov 2020 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में मौसम का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। ऐसे में लोगों अलर्ट होना चाहिए। चूंकि इस सप्ताह न्यूनतम पारा लुढ़ककर 14 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में मौसम का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन चार दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था, पर अब हवा का रुख पछुवा होने से इस सप्ताह फिर से रात में सिहरन महसूस होगी। ऐसे में बेहतर होगा कि गर्म कपड़े निकाल लें।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में मौसम का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
तकरीबन पांच दिन पहले बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बनने की वजह से एक सिस्टम पश्चिम बंगाल, असम होते हुए बांग्लादेश की ओर जा रहा है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर असम, झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश तक आकाश में बादल छाए रहे।

 

4 of 5
गोरखपुर में मौसम का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
वहीं साथ ही हवा का रुख भी पुरवा बना रहा। इस वजह से रात का तापमान चढ़कर 22 डिग्री तक जा पहुंचा। लेकिन रविवार को फिर से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। दोपहर बाद हवा का रुख पछुवा हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में मौसम का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेष कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर बाद पछुवा हवा की रफ्तार तेज हो गई है। साथ ही करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में भी तेज पछुवा हवा चल रही है। इस वजह से अब रात के तापमान में गिरावट आएगी। 4-5 नवंबर को न्यूनतम तापमान के लुढ़ककर 14.6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें