फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: घटना के एक दिन पहले युवती के घर गया था कातिल, कहा था-बेटी की शादी हमसे कर दो...नहीं तो भयानक होगा अंजाम

Wed, 27 Apr 2022 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
Gorakhpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। मृतक गामा के भतीजे केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। वहीं, मंगलवार को मां-बाप व बहन को खो चुका बारह वर्ष का अक्षय सुबक-सुबक कर रो रहा था तो ढांढस बंधाने वालों की आंखें भी डबडबा गईं। दूसरी तरफ, राप्ती नदी के तट राजघाट पर जब एक साथ तीन चिताएं जलीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। जिसने भी तीन चिताओं को देखा, वह रो पड़ा। राजघाट पर 12 साल के अक्षय ने माता-पिता और बहन जब मुखाग्नि दी तो फफक पड़ा। बोला, माई आ जा...अब हम कइसे रहब। इसके बाद वह बेसुध सा हो गया। इस पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और फिर अंतिम संस्कार को पूरा कराया। वहीं, मामले में नया खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को भी आया था आरोपी
गांव वालों के अनुसार, रविवार की शाम को एक बार फिर आरोपी आलोक संतकबीरनगर से गामा के घर पहुंचा। धमकी दी और कहा कि बेटी की शादी हमसे कर दो और हमारे साथ उसे भेज दो। नहीं तो अंजाम भयानक होगा।
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी गामा लोकलाज के डर से पुलिस तक नहीं गए और कुछ खास लोगों से राय ले रहे थे। तबतक अगले दिन सोमवार की रात उसने तीन लोगों की हत्या ही कर दी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वह बार-बार उनके घर आकर लड़की की विदाई करने को कहता था।

 

4 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
लोगों को नहीं हो रहा विश्वास की अकेले कर पाएगा हत्या
गांव के लोगों को कहना है कि जिस प्रकार नृशंस हत्या हुई है उसमें एक आदमी से ज्यादा ही होंगे। जो घटना के बाद भाग गए। वहीं, उसे मालूम भी था कि उन लोगों को पट्टीदारी में मटकोड़वा में जाना है।
विज्ञापन

5 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
पैदल वहां जाने का सबसे नजदीक व सरल रास्ता वही है। जहां घटना की गई, वही सबसे सुनसान व एकांत है। क्योंकि वह 400 मीटर और आगे चले जाते तो भाई व अन्य लोगों का घर व रायगंज कस्बा आ जाता। 

 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गोली से घायल हुआ कातिल। - फोटो : twitter- @bjpanoop
स्कूल में जाकर मारा था थप्पड़
लोगों का कहना है कि आरोपी आलोक 6 महीने पहले मृत प्रीती के स्कूल गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, तब उसने उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद सुलह हो गई थी। गांव में चर्चा है कि मामला थाने भी गया था। बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी।
विज्ञापन

7 of 8
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दुकानें बंद, गांव में फोर्स तैनात
घटना से दुखी लोगों ने मंगलवार को गांव की दुकानें बंद रखीं। वहीं, कई महिलाएं आरोपी के घर के पास तक पहुंच गई थी। गांव में एहतियातन पुलिस, पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

8 of 8
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मृतक गामा के नए घर, रामा के पुराने घर पीएसी, महिला थाने की पुलिस, खोराबार, चौरीचौरा, सीओ एलआईयू व एसपी क्राइम सहित फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें