गोरखपुर में चौरीचौरा, खोराबार और झंगहा क्षेत्र में तांत्रिकों हर तरफ जाल फैला है। यहां भूत-प्रेत बताकर मानसिक बीमारी के इलाज का दावा किया जाता है। इसके चक्कर में पड़कर कई परिवार तबाह हुए हैं।
मैं परमेश्वर हूं, मेरी पूजा करो। दुनिया से अलग हूं, सामान्य दिखता हूं, लेकिन मेरी भगवान से बात होती है। यह कहना है झंगहा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का। पांच साल से परेशानी झेल रही बेटी का कहना है कि पिता ने घर से अलग खेत में अपनी कुटिया बनाई है, वहीं पर रहते हैं। हमलोग समझाते हैं तो हमलावर हो जाते हैं। उनका इलाज हो जाता तो वह ठीक हो जाते। लेकिन वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसकर अजीब हरकतें कर रहे हैं। बेटी ने एसपी उत्तरी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
2 of 6
आरोपी रामदयाल
- फोटो : संवाद
रामदयाल ने तीन बुजुर्गों को कुल्हाड़ी से काट डाला
दरअसल, चौरीचौरा, खोराबार और झंगहा क्षेत्र में तांत्रिकों हर तरफ जाल फैला है। यहां भूत-प्रेत बताकर मानसिक बीमारी के इलाज का दावा किया जाता है। इसके चक्कर में पड़कर कई परिवार तबाह हुए हैं। ताजा घटना झंगहा के कोइरान टोला की है। वहां पर खुद को परमेश्वर मानने वाले रामदयाल ने तीन बुजुर्गों को कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन
3 of 6
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर, महदेवा अदाई, माईधीया, तरकुलहा, शत्रुध्नपुर समेत कई गांवों में तांत्रिकों ने अपना जाल फैला रखा है। झंगहा समेत कई इलाकों में तांत्रिक बड़ी से बड़ी बीमारियों को भूत-प्रेत बताकर इलाज का दावा कर रहे हैं। इनके जाल में फंसकर लोग समय और रुपये दोनों गवां रहे हैं।
4 of 6
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
दवा से दुआ तक अभियान भी फेल
सोखा-तांत्रिक के चक्कर में पड़े लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवा से दुआ तक, अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करके तांत्रिक के जाल से बाहर निकालती है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम झंगहा इलाके में तांत्रिकों की दुकान पर पहुंची लेकिन वहां विरोध देख लौटना पड़ा। इस वजह से झंगहा इलाके में टीम जाने से कतराती है।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
पूर्व में हुईं कुछ घटनाएं
जुलाई 2021 : झंगहा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के चक्कर में हरिनारायण की हत्या उसके भतीजे चंद्रकेश व रामनाथ ने की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल भिजवाया था।
सितंबर 2022: चौरीचौरा में तांत्रिक गंगाराम के पास एक महिला आई थी। उसे बच्चा नहीं हो रहा था, गंगाराम ने महिला से कहा कि तंत्र-मंत्र से बच्चा पैदा होगा। उस एक दिन मठ में रुकना पड़ेगा। इसके बाद महिला का नंबर लेकर सोखा उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। तब पुलिस में शिकायत हुई थी।
28 मई 2023: चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में दो महिला तांत्रिक की हत्या कर दी गई थी।
21 सितंबर 2024: चौरीचौरा थाना क्षेत्र के छोटकी बरही में तांत्रिक मृत व्यक्ति को जिंदा करने का दावा करते हुए धार्मिक किताब पढ़ने लगा। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पकड़कर शांतिभंग में चालान किया था।
युवक ने दादा-दादी समेत तीन को कुल्हाड़ी से काट डाला
गोरखपुर के झंगहा इलाके में शुक्रवार की भोर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने भैंस को मारने से मना करने पर अपने दादा उनके भाई और दादी को कुल्हाड़ी और फावड़े से काट डाला। दादी के तो सिर के ही टुकड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी और फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया। किसी तरह जान बचाकर भागी आरोपी की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
मोतीराम अड्डा के कोइरान टोला निवासी कुसमावती पत्नी विजय बहादुर मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका बेटा रामदयाल (25) मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है।