गोरखपुर और आसपास की छोटी-बड़ी खबरें अब एक ही कॉलम में उपलब्ध होंगी। देखें 18 जनवरी के रियल टाइम अपडेट...
पूरे दिन छाए रहे बादल, दिन का तापमान रहा सामान्य के करीब
दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ शनिवार को लोगों ने कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि सुबह कोहरे में लिपटी रही और शाम तक हल्के बादल छाए रहे।
बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार रात तक रुक रुक कर हल्की बारिश की वजह से वातावरण में काफी नमी बढ़ गई। रात को पुरवा हवा चलने के बाद शनिवार सुबह आकाश में कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तरप्रदेश तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ एक टर्फ लाइन पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर से गुजर रही थी।
इसकी वजह से शनिवार को भी गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहे। इसके साथ ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात में हिमालयी क्षेत्रों के पश्चिमी हिस्सों पर दस्तक दे सकता है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पर हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर हो सकता है। हालांकि इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरेगा।
मुंबई की फ्लाइट एक घंटे देर, दिल्ली की एक फ्लाइट रद
गोरखपुर। मुंबई से गोरखपुर आने वाली और फिर मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइट जेट की दोनों उड़ान एक घंटे देर रही। वहीं, गणतंत्र दिवस की वजह से शनिवार को स्पाइस जेट की दिल्ली की फ्लाइट निरस्त रही। यह फ्लाइट 26 जनवरी तक बीच-बीच में और भी दिनों के लिए निरस्त की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यक्रम निरस्त
2 of 9
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यक्रम निरस्त
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वी जूनियर नेशनल क्रिकेट टेनिस बॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
30 जनवरी को प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और डीवीएन पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 30 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले को निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही नई तारीख की घोषणा होगी। सहायक निदेशक सेवायोजन अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 40 कंपनियों की ओर से 4000 युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया जाना है। पूर्व में आयोजन की तिथि 30 जनवरी प्रस्तावित थी, फिलहाल उसे निरस्त कर दिया गया है।
18 से 40 वर्ष की आयु के युवा क्षेत्रीय सेवा योजन की वेबसाइट के साथ ही रोजगार मेले के दिन आयोजन स्थल पर भी ऑफ लाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इससे जुड़ी हुई समस्त जानकारियों को हासिल करने के लिए क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के 05512335331,9415851988 पर संपर्क किया सकता है। मेले में शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियां (8500-16000) रुपये तक का मानदेय युवाओं को मुहैया कराएंगी। तैनाती स्थल गोरखपुर मंडल के साथ-साथ प्रदेश के कई दूसरे शहर होंगे। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
मौसम हुआ साफ तो मंदिर में लग गई भक्तों की कतार
3 of 9
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने उमड़ रहे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकली तो बहुत से लोग घराें से निकल कर मंदिर पहुंच गए। खिचड़ी चढ़ाने वाले भक्तों की लाइन लग गई तो वहां से निकले लोग मेले में पहुंच गए। वहां के हर स्टाल पर भीड़ नजर आई। बरसात की वजह से जिन दुकानों के सामने थोड़ा बहुत कीचड़ हो गया था वहां की जमीन सूख गई थी। शायद यही वजह रही कि हर दुकान पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही थी।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश की वजह से गोरखनाथ के परम्पारगत खिचड़ी मेले में खलल पड़ गया था। जहां हर रोज लगातार लाइन लगाकर खिचड़ी चढ़ाते थे भक्त वहां पर लोग आए तो जरूर पर वह खिचड़ी की भीड़ जैसी नहीं बल्कि आम दिन जैसी भीड़ दिख रही थी। शनिवार को वह नजारा बदला था।
लोग खिचड़ी चढ़ाने भी पहुंचे और मेला करने भी। जो दुकानदार मायूस हो गए थे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई थी। अब सबको उम्मीद हो गई है कि मौसम साफ होगा तो रोज भीड़ बढ़ती जाएगी। मंदिर में लगे पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से कर रहे थे। सीएम के आने की वजह से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद कर दी गई थी। इसी तरह से साफ-सफाई की व्यवस्था काफी दुरुस्त थी। मंदिर परिसर में चारो तरफ साफ -सफाई लगातार हो रही थी।
4 of 9
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्वयं सिद्ध कार्यक्रम 2020 में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
5 of 9
चैंबर ऑफ ट्रेडर्स साहेबगंज के व्यापारियों ने आपस मे बांटी पुस्तक।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने भी रविवार को एमपी इंटर कॉलेज में होने वाली नागरिकता संशोधन अधिनियम ( सीएए) के पक्ष में अपना समर्थन दिखाया। इसी क्रम में उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को कार्यलय में हुई। प्रांतीय मंत्री जिलाध्यक्ष व मेयर सीतीराम जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, बैजनाथ जायसवाल, महेश उमर व मनीष सक्सेना ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश मुन्ना ने कहा अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने इस रैली में शामिल होने की अपील की। चैंबर ऑफ कामर्स की तरफ से भी व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई।
अध्यक्ष संजय सिंघानियां ने शहर के व्यापारियों, आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में पहुंचने की अपील की। कहा कि इस रैली से सीएए को लेकर चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स की तरफ से रविवार को एमपी इंटर कॉलेज में होने वाली रैली के समर्थन में इकट्ठा होने की अपील की। अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि इस रैली से सीएए को लेकर व्यापारियों समेत अन्य लोगों की जो भी समस्याएं ती दूर हो जाएंगी।
इस दौरान मनीष चांदवासिया, संतोष पोद्दार, अशोक जालान, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुधीर केशरवानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर एक बैठक प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें सी ए ए के समर्थन में होने वाले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में विराट रैली के आयोजन का समर्थन किया।
रैली में महानगर के व्यापारियों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की । इस दौरान व्यापारी नेता रमेश चंद गुप्ताए प्रांतीय अध्यक्ष अजय जयसवालए महामंत्रीए महानगर अध्यक्ष सुरेश जयसवालए दीनानाथ मोदनवालए शिवराज मलकानीए नरेंद्र जयसवालए राजेश तुलस्यानए अमित अग्रवालए श्यामए दिनेश मोदीए सुनील गुप्ताए देवेश वैश्यए विकास गुप्ता ए संत बहादुरए नारायण चौरसियाए राजेश गुप्ताए राजकुमार साहूए जितेंद्र वर्माए सिद्धार्थ जयसवालए राजकुमार वर्माए राजन जायसवालए प्रखर अग्रवालए समेत लोग मौजुद अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
24वीं बालक एवं बालिका सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत शनिवार को बालिका वर्ग के मैच में ओडिसा ने हिमाचल प्रदेश को 21 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिसा ने 49 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 28 रनों पर सिमट गई।
बालक वर्ग के पहले मैच में गोवा ने हरियाणा को 12 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 57 रन बनाए। जवाब मेें बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम 45 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में हरियाणा ने उत्तराखंड को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए।
बालिका वर्ग के एक अन्य मैच में हरियाणा ने कर्नाटक को 60 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 85 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम 25 रन ही बना सकी। एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश ने पूर्वांचल को छह रनों से हरा दिया। अलग-अलग मैचों में मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान आयोजन समिति के चेयरमैन देवेंद्र पाल, सचिव तौसीफ अहमद लारी, हरिकेश त्रिपाठी, फिरोज आरा, प्रीति सिंह, इमरान अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली आज
7 of 9
संगोष्ठी में बोलते मोहम्मद आसिफ रशीद वह मंचासीन मोहम्मद ताल्लुक हुसैन, अजमेर आलम, अब्दुल वाहिद, हाजी चिराग अली,इफ्तेखार हुसैन व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली रविवार को एमपी इंटर कॉलेज खेल मैदान में होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रैली को संबोधित करेंगे। रैली में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और लोग आएंगे। भाजपा का दावा है कि एक लाख से ज्यादा भीड़ आएगी।
रैली के सिलसिले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रशीद शनिवार को गोरखपुर आए। उन्होंने गीता मैरिज हॉल में अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित भी किया। रशीद ने कहा कि विपक्ष ने अफवाह फैलाने का काम किया है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कुछ राजनीतिक दल मुसलमानों को टूल बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन मुसलमान समझदार है।
इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया। जनसंपर्क करके शहरवासियोें से रैली में पहुंचने की अपील भी की। सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया।
साथ ही महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदान जाकर रैली की तैयारियां परखीं। पदाधिकारियों ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हैं। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों से नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी आएंगे। इसके लिए बसों का इंतजाम किया गया है। शहर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा लगाए गए हैं।
केदारनाथ धाम रावल के जगद्गुरु पहुंचे गोरखनाथ मंदिर
8 of 9
केदारनाथ धाम रावल के जगद्गुरु श्री 1008 भीमाशंकर लिंगम गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गोरक्षनाथ जी का दर्शन करते।
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम रावल के जगद्गुरु श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंगम शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन, पूजन के बाद उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ व नाथ संप्रदाय के बारे में किताबों में पढ़ा था। यह सुना था कि गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ ने आकर जहां धुनी रमाई, वहां पर भव्य मंदिर है। यहां आकर मंदिर देख अभिभूत हूं। यहां पर सफाई और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था देख कर मन प्रसन्न हो गया।
जगद्गुरु भीमाशंकर लिंगम ने कहा कि वह नेपाल में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से आंध्रप्रदेश जाना है। यहां आया तो मन में इच्छा हुई कि क्यों न गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर लूं। यही चाहत उन्हें यहां पर खींच लाई। उन्होंने कहा कि केदानाथ में दक्षिण के मंदिर की तरह से व्यवस्था करने की बात हमारे मुख्यमंत्री और धार्मिक और सांस्कृतिक मंत्री कर रहे थे। वहां हर रोज बीस से पच्चीस हजार लोग दर्शन करते हैं। वहां दर्शन दूर से होता है। ऐसी व्यवस्था पर मंथन चल रहा है।
जगद्गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धर्म की रक्षा हो रही है। देश और उत्तर प्रदेश की जनता दोनों लोगों के काम से बहुत खुश है। इन लोगों के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सहयोग से नेपाल में पशुपतिनाथ धर्मशाला का निर्माण कराया गया है।
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन्स में कैटलिस्ट के होनहारों ने डंका बजाया है। कोचिंग के छात्र सौरभ पांडेय ने जहां 99.6 परसेंटाइल अंक हासिल कर संस्थान टॉप किया है। वहीं आयुष प्रताप सिंह ने 99.4, आर्यन मोदनवाल ने 98.6, ऋषि चौधरी ने 97.3, अश्वनी कुमार ने 95.7 परसेंटाइल स्कोर कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। संस्थान के 167 छात्रों ने 90 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षक रजनीश सिंह, विनय वर्मा और महेंद्र तिवारी को दिया है।