निर्माणाधीन राजघाट।
- फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि राप्ती नदी पर बन रहे राजघाट का काम लगभग पूरा हो चुका है। बाद में जो 50 मीटर अलग से घाट और दूसरे किनारे पर रामघाट बनाया जा रहा है, उसका काम अभी आधे से कुछ ज्यादा हो पाया है। इसको पूरा करने का लक्ष्य अप्रैल 2021 है लेकिन दिसंबर तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर में इसका लोकार्पण हो जाए, ऐसी कोशिश होगी।