फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS बनने को राजस्व अधिकारी का पद ठुकराया, योगी बोले- ये मुस्लिम बेटियों का रोल मॉडल

Sat, 11 Jan 2020 09:58 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय प्रशासनिक सेवा में 449वीं रैंक पाकर आईपीएस बनीं हैं एमन - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की मुस्लिम बेटी ऐमन जमाल अपनी मेहनत के दमपर, वो मुकाम हासिल किया, जहां हर किसी के पहुंचने का सपना होता है। जमाल हाईस्कूल में मात्र 63% नंबरों से पास की, लेकिन आज वो प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हो चुकी हैं। इससे पहले उनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग में राजस्व अधिकारी के रूप में हुआ लेकिन उन्होंने नियुक्ति नहीं ली। जानिए इनकी सफलता की कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
एमन अपने समाज विशेषकर मुस्लिम लड़कियों के लिए रोल मॉडल - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में संघ लोक सेवा आयोग में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी। 499 रैंक के साथ उनका भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐमन जमाल का भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयन होने पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें मुस्लिम लड़कियों के लिए रोल मॉडल बताया। आगे की स्लाइड में जानिए, ऐमन जमाल का अब तक का सफर कैसा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री ने एमन जमाल से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
यूं चढ़ीं सफलता की सीढ़ियां  
शहर के खूनीपुर मोहल्ले की ऐमन जमाल ने प्राथमिक से 12वीं कक्षा तक कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। वर्ष 2004 में 63 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल और वर्ष 2006 में 69 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। सेंट एंड्रयूज कॉलेज से जंतु विज्ञान विषय से 2010 में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की।
 

4 of 5
एमएसआई कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में किया गया था सम्मानित। (File) - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में अन्नामलाई विश्वविद्यालय से दूरस्थ माध्यम से मानव संसाधन में डिप्लोमा किया। प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए दिल्ली स्थित रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया हमदर्द में भर्ती हुईं। वर्ष 2017 में उनका चयन केंद्रीय श्रम विभाग में हुआ। वर्ष 2018 में वे ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री शाहजहांपुर में सहायक श्रमायुक्त के पद पर नियुक्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी हसन जमाल और प्राइमरी स्कूल शिक्षिका अफरोज बानो की बेटी ऐमन जमाल ने बताया कि आईपीएस पद पर चयन से पूर्व वह केंद्रीय श्रम विभाग में सहायक श्रमायुक्त के पद पर तैनात थीं। 2017 से ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में सहायक श्रमायुक्त पद पर कार्य करते हुए वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी करती रहीं। 2019 में प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने सामाजिक विज्ञान विषय से मुख्य परीक्षा दी। साक्षात्कार के बाद 499वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा में उनका चयन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें