फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सर... किसी की हत्या भी कर सकते हैं हमारे साथ भी कुछ गलत हो सकता', शांत चेहरे के पीछे सामने आया घिनौना सच

Thu, 30 Jul 2026 04:22 PM IST
Sharukh Khan गजेंद्र राम त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में वैभव हत्याकांड के बाद छात्रों में खौफ का माहौल है। छात्रों का कहना है कि सर... किसी की हत्या भी कर सकते हैं, हमारे साथ भी कुछ गलत हो सकता था। 
विज्ञापन
1 of 8
वैभव हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के वैभव हत्याकांड के बाद खजनी कस्बे में स्थित आरोपी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू की कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर ताला लटक गया है। सोमवार तक जहां सुबह से शाम तक छात्रों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब वहां सन्नाटा पसरा है। छात्र बोले- दिखने में इतने शांत और सौम्य दिखने वाले सर किसी की हत्या भी कर सकते हैं...हमारे साथ कुछ गलत हो सकता था। 

वैभव की हत्या का आरोपी सर्वेश भट्ट शांत, सौम्य और छात्रों के साथ हमेशा घुला-मिला रहता था। छात्र अभिषेक ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि शांत चेहरे के पीछे कि सच्चाई इतनी घिनौनी होगी। उत्कर्ष कहता है कि इस घटना के बाद सभी छात्रों में दहशत है कि हम लोग एक ऐसे टीचर से पढ़ रहे थे, जिस पर पहले ही मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि करीब 20 वर्षों से संचालित इस कोचिंग सेंटर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चार बैच चलते थे। प्रत्येक बैच में करीब 25 छात्र पढ़ते थे। 
 
विज्ञापन

2 of 8
इसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की हत्या से टूटे सराफा कारोबारी, जमीन बेचने की कर रहे बात
पत्नी के निधन के बाद बेटे वैभव की हत्या से सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा गहरे सदमे में हैं। पुलिस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में परिवार पर लगातार दुखद घटनाएं हुई हैं। उनका कहना है कि एक माह पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और अब बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक वैभव के परिवार से मिलने पहुंचे गोरखपुर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हनुमान वर्मा ने बातचीत में उस जमीन का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले खरीदा था। उन्होंने कहा कि उसी जमीन पर वह नई ज्वैलरी की दुकान बनवा रहे थे। लगातार हुई दो दुखद घटनाओं के बाद अब उन्होंने उस जमीन को बेचने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जिस जमीन को उन्होंने खरीदा है, वहां हत्या हुई थी। सस्ते दाम पर मिलने से उन्होंने खरीद लिया था। 

4 of 8
रोते बिलखते वैभव के परिवार लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम की अपहरण के बाद हत्या
गोरखपुर के खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर खजनी थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

 
विज्ञापन

5 of 8
अयोध्या धाम सरयू नदी तट पर वैभव वर्मा का हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी का सबसे छोटा बेटा वैभव सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और नई साइकिल लेकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल बरामद हुई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
 
विज्ञापन

6 of 8
अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वैभव का पार्थिव शरीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर वैभव के पीछे पड़ोस में रहने वाला कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने मंगलवार दोपहर सर्वेश के घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके मकान के बेसमेंट से बालक का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे का शव मिलने की सूचना फैलते ही खजनी कस्बे में भीड़ जुट गई। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खजनी-सिकरीगंज और खजनी-मल्हनपार मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग खजनी थाने पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के एनकाउंटर, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

8 of 8
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, डीएम दीपक मीणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। एहतियातन आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। देर तक चली बातचीत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें