फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट, सीना और गर्दन से पैर तक जख्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; पुरानी दुश्मनी में किया सत्यम कत्ल

Mon, 10 Mar 2025 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गोला के खिरखिटा दुबे गांव में सत्यम हत्याकांड को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। दो साल पहले रामलीला के मेले में विवाद हुआ था। तीन बार मारपीट हुई थी। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
1 of 10
Gorakhpur Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गोला के खिरखिटा दुबे गांव के सत्यम कुमार की हत्या पुरानी दुश्मनी में की गई है। चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गोला पुलिस घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

रविवार को पुलिस को शव का दाह संस्कार करवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आठ सूत्री मांग पत्र दिया है। इसमें पचास लाख रुपया सरकारी मदद, घर के सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपियों की गिरफ्तारी व फांसी, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्की, पीड़ित परिवार की सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, थानाध्यक्ष के निलंबन आदि की मांग शामिल है।
विज्ञापन

2 of 10
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
सीओ मनोज पांडेय ने बताया कि डीएम ने एसडीएम को मृतक के परिजनों को गांव की खाली जमीन पर पट्टा करने व आवास दिलाने का निर्देश दिया है। दूसरी ओर एसएसपी के आदेश पर एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 10
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
सत्यम के पेट, गर्दन, सीना और पैर पर चाकू के 12 चोट के निशान
पोस्टमार्टम में सत्यम के पेट, गर्दन, सीना और पैर पर चाकू के 12 चोट के निशान मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने घटना की बात कबूली है। निशानदेही पर पैर काटने में प्रयुक्त हेक्साब्लेड, ब्लड को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया फावड़ा, चाकू व खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
 

4 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई दल के नेताओं का लगा जमाजमावड़ा
खिरखिटा दुबे गांव में रविवार को पूरे दिन कई दल के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। बसपा, भीम आर्मी और सपा के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। अपराह्न तीन बजे शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और हत्यारों के फांसी की मांग की। इस दौरान उन लोगों को संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। बसपा के जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने एसपी साउथ से बात कर और परिवार का मांग पत्र दिलवाया। थोड़ी देर बाद सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उसके बाद काफी देर तक मान-मनोव्वल चलती रही। शाम करीब 05:40 बजे शव यात्रा निकली तो सैकड़ों लोगों की भीड़ सड़क पर नजर आई।
विज्ञापन

5 of 10
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के गांव में सन्नाटा, डटी रही पुलिस फोर्स
सत्यम के गांव के बगल में ही आरोपियों के गांव खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया में रविवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। खिरकिटा दुबे गांव की भीड़ देखकर आरोपियों के गांव खिरकिटा दीगर में लोग घरों में ही रहे। वहां आरोपियों के घर पर भी पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तैनात रहे। इस घटना के बाद गांव के अधिकतर पुरुष घर छोड़कर कहीं और चले गए। गांव में महिलाएं मौजूद रहीं, वह भी अपने घरों के अंदर ही रहीं।
विज्ञापन

6 of 10
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव का मनबढ़ माना जाता था सत्यम
सत्यम गांव का मनबढ़ भी माना जाता था। आए दिन मारपीट में भी उसका नाम सामने आता था। गोला थाने में केस भी दर्ज है। दो साल पहले खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया में आरोपी युवकों से सत्यम का झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीन बार दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था। बताया जा रहा है कि सत्यम शुक्रवार शाम को गांव में ही एक शादी में नाच देखने गया था। उसने घरवालों से रात में नहीं आने की बात भी बताई थी। दूसरे पक्ष को भी सत्यम के बारे में जानकारी मिली तो आरोप है कि रास्ते में घेराबंदी कर उसकी हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे नेता, परिवार से मिले एसएसपी
दोपहर के समय सत्यम के पोस्टमार्टम से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी भीड़ लगी रही। यहां भी कई नेताओं ने परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस घटना को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सत्यम के परिजनों से मुलाकात की। उनसे बातचीत करके आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 

8 of 10
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
सत्यम हत्याकांड: शव गांव में पहुंचते ही फिर हंगामा, भीड़ उमड़ी
गोरखपुर के खिरकिटा दुबे गांव में रविवार अपराह्न तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद सत्यम कुमार (24) का शव लाया गया तो एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया। वहां पहले ही भीम आर्मी, बसपा, सपा और अन्य दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के अलावा आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीण और परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा समेत आठ सूत्री मांग पूरी होने पर ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए।

 

9 of 10
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
बाद में मौके पर पहुंचे अफसरों ने काफी मान मनौव्वल की। जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शाम पौने छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। खिरकिटा दुबे गांव के सत्यम (24) की शुक्रवार की देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार भोर में पड़ोस के गांव के पास गेहूं के खेत में शव मिला था। 


आरोप है कि पुरानी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बड़े भाई पवन कुमार की तहरीर पर खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव के सात आरोपियों जोगिंदर शर्मा, अमरदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार शर्मा, माखन शर्मा, अमन और आकाश के खिलाफ हत्या के आरोप में गोला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो वहां जुटी भीड़ हंगामा करने लगी। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ गोला परिवार के सदस्यों को समझाते रहे। ढाई घंटे बाद लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इस दौरान पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया था। जगह-जगह पुलिस के जवान डटे रहे। गोला कस्बे के मुक्तिधाम पर पिता रामनिवास ने मुखाग्नि दी।

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें