गोरखपुर में हुए मां-बेटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसी युवक ने ही दोनों को मारा था। आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए हत्या की थी। वारदात के बाद प्रेमिका के लिए मोबाइल खरीदा था।
विज्ञापन
1 of 10
मां-बेटी की हत्या का खुलासा करते एसपी सिटी व गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में मां-बेटी हत्याकांड के आरोपी रजत के खुलासे से पड़ोसी हैरत में हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए उसने पड़ोस की मुंहबोली बुआ के परिवार को जीवन भर का दुख दे दिया।
''बुआ'' और उनकी बेटी का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद उसने लूटी गई रकम से प्रेमिका को 1.5 लाख रुपये का मोबाइल फोन दिया था। प्रेमिका के पिता को कर्ज चुकाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे।
रजत ने प्रेमिका के लिए सोने की अंगूठी बनवाकर रखी थी, जिसे गिफ्ट करने से पहले वह पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी रजत ने पुलिस को यह जानकारी दी। उसने बताया कि पढ़ाई छोड़कर वह प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था। पिछले कुछ समय से काम अच्छा नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष 2019 से ही वह मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम करता है। उसने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता के ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इस वजह से उसके घर में काफी परेशानी थी। वह अक्सर इसी बात को लेकर परेशान रहती थी। काम अच्छा न चलने की वजह से वह भी उसकी मदद नहीं कर पा रहा था।
4 of 10
शांति और विमला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि मोहल्ले में विमला के घर अक्सर उसका आना-जाना लगा रहता था। उन्हें बुआ कहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि विमला के घर में नकदी और गहने रखे हुए हैं। इसी के बाद उसने लूट की साजिश रची। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने प्रेमिका के लिए 1.5 लाख रुपये का मोबाइल फोन खरीदा।
विज्ञापन
5 of 10
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी अभिनव त्यागी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही दो लाख रुपये प्रेमिका के पिता को दिए, जिससे उनका कर्जा काफी हद तक कम हो गया। प्रॉपर्टी डिलिंग में मुनाफे की बात बताते हुए 50 हजार रुपये उसने अपने पिता को दिए। प्रेमिका को गिफ्ट करने के लिए सोने की एक अंगूठी भी बनवाई थी। पुलिस ने उसके पास से अंगूठी को बरामद कर लिया है। विमला का परिवार रजत की इस करतूत से गहरे दुख में है।
विज्ञापन
6 of 10
आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जल्द शादी करने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, रजत और उसकी प्रेमिका जल्द शादी भी करने वाले थे। वारदात के बाद दोनों साथ में घूमे। उसने उसपर काफी रुपये भी खर्च किए। दो लोगों की जान लेने के बाद भी उसपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह बिना किसी तनाव के घूमता रहता था।
विज्ञापन
7 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रेसलेट और अंगूठी को सराफ के यहां गलाया
शाहपुर डबल मर्डर के आरोपी रजत के पास से पुलिस ने सोने की चेन और 18 ग्राम सोना बरामद किया है। उसने पुलिस से पूछताछ में बताया कि चोरी के ब्रेसलेट और दो अंगूठियों को असुरन बाजार स्थित एक सराफा व्यापारी के यहां गलाया था। इसके बाद उसे अपने पास रख लिया। उसने बताया कि इसी दुकान से उसकी मां गहने बनवाती थी। वह पहले से परिचित था, इसीलिए उसने सोने को गला दिया।
8 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशीला बोलीं- जिसे अपना हमदर्द समझा वही निकला हत्यारा
गोरखपुर के शाहपुर के घोषीपुरवा में मां-बेटी की हत्या के पर्दाफाश ने मोहल्ले के लोगों को अवाक कर दिया है। जिस रजत को सीधा-साधा समझ रहे थे, उसकी असलियत सामने आने के बाद सभी हैरत में हैं। शांति देवी की बड़ी बेटी सुशीला हतप्रभ हैं। सुशीला जब मां और बहन विमला की हत्या की खबर सुनकर लखनऊ से गोरखपुर पहुंचीं तो सबसे पहले जिस व्यक्ति ने उन्हें सहारा दिया और घर में जगह दी वह रजत ही था।
9 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशीला बोली-जिसे अपना हमदर्द समझा, वही मां-बहन का कातिल निकला। सुशीला ने बताया कि जिस वक्त वह राजघाट पर अपनी मां और बहन का दाह संस्कार कर रही थीं, रजत वहीं खड़ा रो रहा था।
सुशीला का कहना है कि जिसने उनकी मां और बहन को हथौड़े से मारकर खत्म कर दिया, वही उनके कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना दे रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रजत ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक महीने से चोरी की साजिश कर रहा था। शराब पिलाकर बेहोश करने में असफल होने पर उसने पहले विमला और फिर शांति देवी की हत्या कर दी।