गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले साल अधिक बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए थे कई तटबंध
जनपद में सरयू, राप्ती, रोहिन, गोर्रा, कुआनो, आमी आदि नदियां बहती हैं। पिछले साल अधिक बारिश होने के कारण नदियों में अधिक पानी हो गया था। इसके कारण लंबे समय तक पानी तटबंधों पर जमा रहा। इससे बहुत से तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए थे। तटबंध इस साल की बाढ़ में टूटे नहीं इसके लिए 31 संवेदनशील स्थानों पर कटान निरोधी कार्य कराए जा रहे हैं।