फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: अंबेडकर जयंती पर माननियों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में देखें दिनभर की हलचल

Tue, 14 Apr 2020 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर के कई जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन व अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

आगे की स्लाइड्स में देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन

2 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल व अन्य।
विज्ञापन

3 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
महेवा मंडी में फुटकर सब्जियों व फलों की बिक्री पर रोक लगने के बाद ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में मंडी में फल खराब हो जा रहे हैं।

4 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
महेवा मंडी में खराब हो रहे फलों को जानवरों को खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मेडिकल कॉलेज के सामने दवा की दुकानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर दवा खरीदते लोग।
विज्ञापन

6 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन

7 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश सुनते शहरवासी।

8 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य विभाग और मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल के सहयोग से बेतियाहाता में टेलीकंसल्टेशन केंद्र का शुभारंभ करते जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, सीएमओ डॉ एसके तिवारी व अन्य।

9 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
धर्मशाला बाजार स्थित त्रिवेणी अपार्टमेंट में गीता होलसेल मार्ट द्वारा बनाए गए भोजन को पैक करते शंभू शाह, रवि टेकरीवाल, मनीष मोदी, दुर्गेश बजाज  व अन्य।

10 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोलघर में सफाई कराते नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी और नगर निगम की टीम।

11 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मानव सेवा संस्थान द्वारा पीले चावल एवं फूल बरसाकर सफाईकर्मियों का हुआ स्वागत।
विज्ञापन

12 of 12
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
भाजपाईयों ने अपने आवास पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें