गोरखपुर में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की पाबंदी के बाद सोमवार को जब आजादी मिली तो सड़कों से लेकर बाजार तक चहल-पहल बढ़ गई। दिन भर लोग सोमवारी जाम से जूझते रहे। पैडलेगंज से लेकर छात्रसंघ चौराहा, आंबेडकर चौक से फिराक चौराहा, मोहद्दीपुर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, असुरन, धर्मशाला पुल, गोलघर, रेती रोड, अलीनगर, साहबगंज मंडी रोड समेत कई सड़कों पर रह-रहकर पूरे दिन जाम लगता रहा और लोग चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहे।