फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur LockDown: जनता हुई जागरूक, लाइन में लगकर लिया सामान, तस्वीरों में देखें पूरे शहर का हाल

Fri, 27 Mar 2020 06:22 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 29
gorakhpur news - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी
कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए गोरखपुर में लॉकडाउन को लेकर पुलिस की सख्ती दिखने लगी है। लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर खरीदारी करते दिख रहे हैं। जबकि पुलिस और प्रशासन के सामने बहुत चुनौतियां हैं। क्योंकि सुबह की मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई और सामानों के डोर टू डोर डिलेवरी को भी सुनिश्चत कराना है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

सभी फोटोज- शिव हर्ष द्विवेदी, राजेश कुमार, आनंद चौधरी अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन

2 of 29
gorakhpur news - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी
नवीन मंडी में ठेला लगाने वालों के लिए बन रहा प्रवेश प्रर्ची। यह तस्वीर सात बजे की हैं।
विज्ञापन

3 of 29
gorakhpur news - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी
दाउदपुर में सब्जी खरीदते लोग। यह तस्वीर सात बजकर दस मिनट की है।

4 of 29
gorakhpur news - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी
महेवा मंडी में सब्जी की खरीदारी करने के लिए लगी लोगों की भीड़। यह तस्वीर साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

5 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
जरुरी सामानों की खरीदारी करते लोग। यह तस्वीर सात बजकर चालीस मिनट की है।
विज्ञापन

6 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
मंडी में जानकारी लेते सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी। यह तस्वीर आठ बजे की है।
विज्ञापन

7 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
रुस्तमपुर में यादव मेडिकल स्टोर पर लॉकडाउन  का पालन करते हुए लाइन में खड़े होकर दवा लेते लोग। यह तस्वीर आठ बजकर बीस मिनट की है।

8 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
मंडी में जानकारी लेते एसपी सिटी डाक्टर कौस्तुभ। यह तस्वीर नौ बजे की है।

9 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
रानीडीहा के बसंत विहार कालोनी में सब्जी और फल की होम डिलेवरी से खरीदते मोहल्ले के लोग। यह तस्वीर नौ बजकर चालीस मिनट की है।

10 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु जनता में जागरूकता लाने के लिए थाना रामगढ़ताल पुलिस द्वारा प्रत्येक मोहल्ले में अनाउंस कर लॉकडाउन में अहम सेवा देने से प्रभावित होकर  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कर्नल रामाश्रय मिश्रा द्वारा अमर उजाला तिराहे पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सम्मानित किया गया। यह तस्वीर ग्यारह बजे की है।

11 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
अपर जिला मजिस्ट्रेट के कोर्ट में परिचय पत्र बनवाने के लिए लाइन में खड़े दुकानदार। यह तस्वीर ग्यारह बजकर दस मिनट की है।

12 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल, गैस सब्जी, दूध और राशन के दुकानदारों, डिलीवरी वाहन, डिलीवरी मैन का परिचय पत्र बनाया जा रहा है। यह तस्वीर  ग्यारह बजकर बीस मिनट की है।

13 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा बनाया गए कंट्रोल रूम में टेलीफोन के माध्यम से जनता की समस्या सुनते अधिकारी। यह तस्वीर साढ़े ग्यारह बजे की है।

14 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
झंगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने हमराही सिपाहीयों के साथ रास्ते में मिले गरीब एवं दिव्यांगों को फास्टफूड देकर पानी पिलाया। यह तस्वीर ग्यारह बजकर चालीस मिनट की है।

15 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे सब्जी के टेंपो से खरीदारी करते लोग। यह तस्वीर ग्यारह बजकर पचास मिनट की है।

16 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जाती मालगाड़ी ट्रेन। यह तस्वीर बारह बजे की है।

17 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद गोरखनाथ मंदिर और गोरखपुर सोनौली रोड पर पसरा सन्नाटा। यह तस्वीर बारह बजकर दस मिनट की है।

18 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान मुबारक खां सहीद दरगाह में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नमाज नहीं पढ़ी गई। पुलिस ने वहां आ रहे लोगों को घर पर नमाज पढ़ने और मास्क लगाने की सलाह दी। यह तस्वीर बारह बजकर चालीस मिनट की है।

19 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का पालन करते हुए आज घंटाघर स्थित बड़ी मस्जिद में नहीं पढ़ी गई जुमे की नमाज। यह तस्वीर एक बजे की है।

20 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे गरीब और असहाय लोगों में किया जा रहा भोजन का वितरण। यह तस्वीर एक बजकर दस मिनट की है।

21 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित नमाज स्थल पर नमाज नहीं पढ़ा गया। यह तस्वीर एक बजकर बीस मिनट की है।

22 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
21 दिन के लॉकडाउन की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी जीने वालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गोरखनाथ थाना की पुलिस अपने वाहन में खाने पीने का सामान गाड़ियों में रख कर जरूरतमंदों को देती रही है। वहीं गोरखनाथ थाना के कांस्टेबल अजय सिंह क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों को खाने सामान दे रहे हैं।

23 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हुमायूंपुर स्थित साहिदाबाद में अपने घरों के छत पर नमाज पढ़ते लोग।

24 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ऑफिस में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाती पब्लिक। यह तस्वीर तीन बजे की है।

25 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान पुलीस का मानवीय कार्य, जनपद में भूखे व असहाय व्यक्तियों में जगह-जगह पर किया गया भोजन वितरण। यह तस्वीर साढ़े तीन बजे की है।

26 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद के प्रत्येक थानों के लिए 10000 ग्लब्स ग्लब्स और मास्क वितरित किया गया। यह तस्वीर चार बजे की है।

27 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
तिवारीपुर पुलिस और आम लोगों के सहयोग से गरीबों को कराया जा गया भोजन। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया लॉकडाउन के दौरान हर दिन भोजन कराया जायेगा। चार बजकर दस मिनट की है।

28 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की चुनौतियों से लड़ने के लिए शगुन मैरेज हाउस के मालिक के बेटे हरी ओम जायसवाल ने एक लाख रुपये का चेक जिलाअधिकारी के विजयेंद्र पांडियन को समर्पित किया। यह तस्वीर पांच बजे की है।
विज्ञापन

29 of 29
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान कुछ इस तरह घर में लोग बिता रहे हैं दिन। यह तस्वीर साढ़े पांच बजे की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें