कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए गोरखपुर में लॉकडाउन को लेकर पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ी तो असर दिखने लगा। जहां सोमवार से ही रेलवे बस स्टेशन पर लॉकडाउन में फंसे लोगों के पलायन के लिए सैकड़ों की भीड़ लगी रहती थी पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी वहीं आज सन्नाटा पसरा हुआ है।
वहीं अभी भी कुछ लोग अपने घरों में रहने के बजाय लोग सड़क पर बेवजह घूमने निकल जा रहे। साथ ही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए लोग बाजारों में सामान की खरीदारी करने के लिए भीड़ इकठ्ठी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
सभी फोटोज- शिव हर्ष द्विवेदी, आनंद चौधरी अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
2 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को गणेश चौक पर बैठाया गया। यह तस्वीर आठ बजे की है।
विज्ञापन
3 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
आज नवरात्रि का अष्टमी है लेकिन लॉकडाउन के चलते गोलघर काली मंदिर बंद है फिर भी कुछ श्रद्धालु बाहर से पूजा करते नजर आए। यह तस्वीर साढ़े आठ बजे की है।
4 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के अवसर पर रीड साहब धर्मशाला पर फलों की खरीदारी करते लोग। यह तस्वीर नौ बजे की है।
विज्ञापन
5 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
नवीन मंडी में सब्जी की खरदारी करते लोग। यह तस्वीर साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन
6 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान नवीन मंडी में सब्जी व्यापारियों की समस्या सुनते एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट। यह तस्वीर नौ बजकर चालीस मिनट की है।
विज्ञापन
7 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए घरों से निकले लोग। नौसड़ चौराहे पर लगा जाम। यह तस्वीर दस बजे की है।
8 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बिना काम के निकले लोगों को पुलिस ने चौकी आजाद चौक रुस्तमपुर के सामने बैठाया। यह तस्वीर साढ़े दस बजे की है।
9 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन का वितरण शुरू। यह तस्वीर दस बजकर चालीस मिनट की है।
10 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर में सरकारी उचित दर की दुकान को चेकिंग करते पुलिस अधिकारी। यह तस्वीर दस बजकर पचास मिनट की है।
11 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने लगे फूल के पौधों को पानी देते रेल कर्मचारी। यह तस्वीर ग्यारह बजे की है।
12 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख एक हजार 796 का चेक एडीएम एफआर राजेश कुमार को भेंट करते दी मेकेनिकल डिपार्टमेंट प्राइमरी कॉपरेटिव बैंक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सचिव बलवंत कुमार शाही और अन्य कर्मचारी। यह तस्वीर ग्यारह बजकर पचास मिनट की है।
13 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी बाजार स्थित सर्राफा भवन में सर्राफा मंडल द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। यह तस्वीर बारह बजकर बीस मिनट की है।
14 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कालेज में मौत के बाद दहसत में लोग। सिकतौर में बाहरियों के लिए प्रवेश वर्जित। बेरियर लगाकर रास्ते को बंद किया। यह तस्वीर साढ़े बारह बजे की है।
15 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन ऑयल के दफ्तर में प्रेस वार्ता करते अधिकारी। यह तस्वीर डेढ़ बजे की है।
16 of 17
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फांउडेशन को जालान सरिया के निर्देशक ओम प्रकाश जालान ने जरूरतमंदों में वितरण के लिए 500 पैकेट दिया। यह तस्वीर एक बजकर चालीस मिनट की है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर का जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। यह तस्वीर दो बजे की है।