द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) गोरखपुर लोकल सेंटर और राजकीय पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में ‘वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे’ पर पोस्टर प्रतियोगिता बुधवार को हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अभियंत्रण क्षेत्र से जुड़ी कलाकृतियों को कैनवास पर उकेर कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
स्पर्धा में सात तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में एमएमएमयूटी के शिक्षक प्रो. गोविंद पांडेय, इंटेक चैप्टर के चेयरमैन महावीर प्रसाद कंडोई, सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता राघव प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक मो. नईम ने अहम भूमिका निभाई।
देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन
2 of 7
बुनियादी सुविधाओं के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सड़क, बिजली, पानी, जाम आदि से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेताया कि अगर जनहित से जुड़ी इन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने कहा कि शहर की कई प्रमुख सड़कों के अलावा ज्यादातर कॉलोनियों की सड़कें टूट गई हैं।
इन्हें दुरुस्त कराया जाए। इसी तरह सीवरेज व्यवस्था सही कराने, बेसहारा पशुओं को पकड़कर कान्हा उपवन में डालने, पार्किंग की व्यवस्था, जाम की समस्या से निजात और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मदन त्रिपाठी, प्रेमलता चतुर्वेदी, डॉ. पीएन भट्ट, उमेश चंद्र खन्ना, नवीन सिन्हा, अनुराग पांडेय, उजैर खां, सुमित कुमार पांडेय, प्रभात चतुर्वेदी, अभिजीत पाठक, अजय कुमार मिश्रा, शैलेंद्र कुमार पांडेय, देवेंद्र निषाद, सुहेल हसन अंसारी, राजेंद्र यादव, सदानंद पांडेय, महेंद्र मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय हजारीपुर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान एम्स के डॉक्टर अमित रंजन ने बच्चों को हाथ धुलने का सही तरीके बताया और कोरोना वायरस से बचाव करने के बारे में जानक ारी दी। इसके बाद बच्चों में स्वच्छता किट बांटे गए।
मेयर सीताराम ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता को तंबाकू, गुटखा खाने से रोकें। डॉ. अमित ने बच्चों को कैल्शियम एवं विटामिन डी की कमी से होने वाले लोगों की जानकारी दी। इंसेफेलाइटिस से बचने के तरीके भी बताए। एमएसीएस डॉक्टर फोर चेंज फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका यादव ने कैंसर से बचाव के तरीके बताए। बच्चों को स्वच्छता किट के साथ ही होली के लिए पिचकारी भी दी गई। नितिन डेंटल क्लीनिक की डॉ. प्रियंका व नितिन वर्मा ने कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर ऊर्जा गैसिफाइअर की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. पूजा जायसवाल, नितिन जायसवाल मौजूद रहे।
4 of 7
रेलवे लेखा परीक्षा विभाग में पीआरकेएस ने सभा की
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को महाप्रबंधक परिसर स्थित लेखा परीक्षा विभाग के सभागार में हुई। इसमें वरिष्ठ अनुभाग अधिकारियों के ग्रेड पे 4800 से 5400 में वेतन वृद्धि नहीं किए जाने पर विरोध जताया गया।
संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से यह दिशा-निर्देश दिया है कि लेखा विभाग के जो वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी लगातार चार वर्षों से 4800 पर काम कर रहे हैं उन्हें 5400 ग्रेड पे दिया जाए। इस आदेश को रक्षा मंत्रालय, लेखा परीक्षा, दूर संचार में लागू कर दिया गया है जबकि रेलवे में इसे अभी तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एनएफआईआर के महामंत्री राघवैया ने आश्वस्त किया है कि वे शीघ्र ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर इसे लागू कराने के लिए निर्णायक बात करेंगे।
प्रवक्ता एके सिंह ने कहा कि यह विडंबना है कि वेतन आयोग की स्वीकृत के बाद भी हक पाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। सभा को लेखा मंडल के मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्र, मंत्री अरुण अग्रवाल ने भी संबोधित किया। संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर आरपी भट्ट, रामकृपाल शर्मा, देवेंद्र यादव, सतीश अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि, रमेश गुप्ता, विनय कुमार, जयशंकर लाल, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते ज्वाइंट कमिश्नर एपी मणि साथ में सीए अनूप अग्रवाल, सीए श्री प्रकाश अग्रवाल, सहायक आयकर आयुक्त दिवाकर, बीपी द्विवेदी।
विज्ञापन
6 of 7
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन वैष्णवी लान में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में बोलते विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विनायक राव जी व मंचासीन श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रदीप पांडे, डॉ आरपी शुक्ला।