गोरखपुर में मां की हत्या के बाद बेटी मुक्ति ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। बेटी मुक्ति ने पुलिस को बताया कि पापा कई लड़कियों से बात करते थे। पापा-मम्मी घर में कभी एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। जिंदगी की ज्यादातर बातें सोशल मीडिया पर ही शेयर करते थे।
गोरखपुर में ममता चौहान हत्याकांड में बेटी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बेटी ने बताया कि पापा-मम्मी घर में जब भी होते थे, कभी एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। अक्सर पापा आधी रात में घर आते थे और मम्मी पर चिल्लाते थे। तेज आवाज सुनकर मैं सहम जाती थी। मम्मी को वह धमकाते रहते थे। बोलते थे- तुम मेरी जिंदगी से कब जाओगी। आखिर में उन्होंने मम्मी को मार ही डाला।
ममता चौहान की बेटी मुक्ति ने पुलिस को बताया कि पापा कई लड़कियों से बात करते थे। पापा-मम्मी घर में कभी एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। जिंदगी की ज्यादातर बातें सोशल मीडिया पर ही शेयर करते थे।
विज्ञापन
2 of 10
हत्यारोपी पति विश्वकर्मा पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : पुलिस
शादीशुदा जिंदगी में काफी अकेले पड़ गए थे दोनों
पापा अक्सर कहते थे कि उन्हें इस घर में कुछ पता ही नहीं चलता। कुछ जानना हो तो उसकी मम्मी का सोशल मीडिया अकाउंट देखना पड़ता है। जब पुलिस ममता के किराए के मकान में पहुंची तो वहां आसपास के लोगों ने बताया कि ममता और विश्वकर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी अकेले पड़ गए थे।
विज्ञापन
3 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों अलग-अलग अपने दोस्तों के साथ करते थे पार्टी
इसे दूर करने के लिए घर के बाहर सहारा ढूंढ रहे थे। दोनों अलग-अलग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते थे। इसकी तस्वीर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। इसके बाद अनजान लोगों के कमेंट दोनों के बीच की दूरी को और बढ़ाते चले गए।
4 of 10
घटनास्थल पर मामा के साथ आई ममता की बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा जिम जाने लगा। ममता को दिखाने के चक्कर में उसने बाहर कई लड़कियों से संबंध भी बना लिए। जब इस बात की खबर ममता को मिली तो वह भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई। वह रील बनाती थी। इन्हें देखकर विश्वकर्मा भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा।
अपने हिस्से की जमीन 35 लाख में बेची
विश्वकर्मा के तीन भाई हैं। एक साल पहले उसने अपने हिस्से की जमीन बेची थी। इसके बदले में उसे 35 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद से ही वह ममता पर जल्द से जल्द तलाक देने का दबाव बनाने लगा था।
विज्ञापन
6 of 10
इसी स्टूडियो के बाहर महिला की हत्या की गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर में पति ने विवाद के बाद पत्नी को मारी गोली, मौत
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद पति ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुआ जब पत्नी राधिका स्टूडियो से फोटो लेकर बाहर निकली थी। गोली महिला के सीने और हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 10
घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खजनी के सुरैनी कटाया निवासी ममता चौहान (30) की शादी वर्ष 2008 में गुलरिया के हरसेवकपुर नंबर 2 चौहान टोला निवासी विश्वकर्मा चौहान से हुई थी। वह पिछले 14 माह से पति से अलग शाहपुर इलाके में गीत वाटिका के पास किराए के मकान में 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ रहती थी।
8 of 10
आरोपी पति और महिला की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ममता अपनी स्कूटी से गीता वाटिका रोड स्थित राधिका स्टूडियो पहुंची। इस बीच उसका पति विश्वकर्मा भी बाइक से पहुंच कर ममता का इंतजार करने लगा। स्टूडियो से बाहर निकलते ही दोनों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच विश्वकर्मा ने पिस्टल से पत्नी पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिया।
9 of 10
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली ममता के सीने और हाथ में लगी। पत्नी को गोली मारने के बाद वहीं बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी विश्वकर्मा चौहान को गिरफ्तार करने के साथ ही ममता को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई, जहां उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।