फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटी पर जान छिड़कती थी वो... हर शौक करती थी पूरा'; पड़ोसी महिलाओं ने बताया कैसा था ममता चौहान का मिजाज?

Sat, 06 Sep 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में ममता चौहान की हत्या के बाद उसके पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने ममता को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि ममता हंसमुख मिजाज की थी। वह सुख-दुख में शामिल रहती थी।
विज्ञापन
1 of 10
आरोपी पति और ममता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाली ममता अपने खुले विचारों, हंसमुख स्वभाव और आधुनिक सोच के लिए जानी जाती थी। वहीं, उसके पति विश्वकर्मा चौहान की पढ़ाई सिर्फ 10वीं तक हुई थी और उसका स्वभाव संकीर्ण माना जाता था। पड़ोसियों का कहना है कि वह बेटी पर जान छिड़कती थी और उसके हर शौक पूरा करती थी। वैचारिक मतभेद धीरे-धीरे इतने गहरे हो गए कि अंत में विश्वकर्मा ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

 
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी पति और महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसन रागिनी ने बताया कि ममता बेहद खुशमिजाज और मददगार थीं। हमेशा मुस्कुराते चेहरे के साथ वह न सिर्फ अपनी बेटी बल्कि पड़ोसियों के सुख-दुख में भी शामिल रहती थी। वह घर और नौकरी दोनों जिम्मेदारियां बखूबी निभाती थी। बेटी की पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बराबर साथ देती थी। करियर और परिवार को संतुलित रखने वाली ममता का इस तरह अचानक चला जाना सभी के लिए अविश्वसनीय है।

 
विज्ञापन

3 of 10
महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया अकाउंट की हो रही जांच
सूत्रों के अनुसार, विश्वकर्मा को शक था कि ममता का किसी से संबंध है। इस कारण वह पत्नी से और दूर होता गया और अन्य लड़कियों से बातचीत करने लगा। करीब 15 महीने पहले दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ, जिसके बाद अलग रहने की बात शुरू हो गई। ममता बैंक रोड पर एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और पति से दूरी बना ली थी।

4 of 10
घटनास्थल पर मामा के साथ आई ममता की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी की परवरिश को लेकर कोर्ट केस
भाई संदीप ने बताया कि किसी की सलाह पर ममता ने बेटी की परवरिश के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। इसके बाद तलाक की प्रक्रिया भी शुरू हुई। केस अब अंतिम चरण में था और ममता की गवाही बाकी थी लेकिन वह पेशी पर नहीं जा रही थीं।
विज्ञापन

5 of 10
इसी स्टूडियो के बाहर महिला की हत्या की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, विश्वकर्मा तलाक को लेकर परेशान था और बार-बार ममता के भाइयों से शिकायत करता था कि वह जानबूझकर केस लंबा खींच रही है। बार-बार कहने पर भी गवाही देने नहीं आ रही। दहेज का सामान भी वापस कर दिया है। अब वह ज्यादा रुपये की मांग कर रही थी ये बात गलत है।
विज्ञापन

6 of 10
घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर में पति ने विवाद के बाद पत्नी को मारी गोली, मौत
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद पति ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुआ जब पत्नी राधिका स्टूडियो से फोटो लेकर बाहर निकली थी। गोली महिला के सीने और हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन

7 of 10
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खजनी के सुरैनी कटाया निवासी ममता चौहान (30) की शादी वर्ष 2008 में गुलरिया के हरसेवकपुर नंबर 2 चौहान टोला निवासी विश्वकर्मा चौहान से हुई थी। वह पिछले 14 माह से पति से अलग शाहपुर इलाके में गीत वाटिका के पास किराए के मकान में 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ रहती थी। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ममता अपनी स्कूटी से गीता वाटिका रोड स्थित राधिका स्टूडियो पहुंची। इस बीच उसका पति विश्वकर्मा भी बाइक से पहुंच कर ममता का इंतजार करने लगा।

 

8 of 10
हत्यारोपी पति विश्वकर्मा पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : पुलिस
स्टूडियो से बाहर निकलते ही दोनों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच विश्वकर्मा ने पिस्टल से पत्नी पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिया। गोली ममता के सीने और हाथ में लगी। पत्नी को गोली मारने के बाद वहीं बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा।

9 of 10
बेटी ममता की मौत के बाद मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी विश्वकर्मा चौहान को गिरफ्तार करने के साथ ही ममता को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई, जहां उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

10 of 10
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें