फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की बेटी ने विदेश में रचा इतिहास, जीता ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया का खिताब

Sat, 02 Jan 2021 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Anumaha - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लिए एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। यहां गोरखपुर शहर की अनुमेहा तोमर ने ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया 2020 का खिताब जीत लिया है। अनुमेहा ने दसवीं की पढ़ाई एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी और बारहवीं की लिटिल फ्लावर स्कूल से पूरी की थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
Anumaha - फोटो : intagram @Anumaha1991
बता दें कि स्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से की है। खिताब जीतने पर अनुमेहा ने खुशी जताई और कहा कि परिवार के सदस्य अब भी गोरखपुर में रहते हैं। ‘राज सूरी मिसेज इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2020’ का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर की देररात सिडनी में हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
Anumaha - फोटो : अमर उजाला।
इसमें तमाम प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन अनुमेहा निर्णायक मंडल के सदस्यों का भरोसा जीतने में कामयाब रहीं। भव्य समारोह में अनुमेहा को क्राउन पहनाने का एलान किया गया। यह सुनकर अनुमेहा खुशी से उछल पड़ीं। भारत की 29 वर्षीय अनुमेहा ने एकाउंट एंड कॉमर्स में एमबीए किया है। भारत में छह सालों तक रियल इस्टेट सेक्टर में काम किया है। अब ऑस्ट्रेलिया की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। पति चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
 

4 of 5
Anumaha - फोटो : intagram @Anumaha1991
इस उपलब्धि से गदगद अनुमेहा ने कहा कि ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया का आयोजन 2001 से हो रहा है। इस बार बाजी गोरखपुर की बेटी ने मारी है। छह जून 1991 में गोरखपुर में ही जन्म हुआ है। पिता आर्थोपेडिक सर्जन थे। मां शिक्षिका हैं। बुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाती हैं। खिताब जीतने के बाद परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anumaha - फोटो : intagram @Anumaha1991
अनुमेहा नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया आई थीं। उन्हें मॉडलिंग का शौक था। लिहाजा स्पर्धा की तैयारी में लग गईं। पति का अच्छा सहयोग मिला और नतीजा सामने है। अनुमेहा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। यू-ट्यूब एकाउंट और इंस्टाग्राम पेज के जरिए बेबाक राय रखती हैं। वह शादीशुदा महिला व अविवाहित युवतियों की आत्मनिर्भरता की हिमायती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें