फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election 2020: शिक्षक-एमएलसी के लिए गोरखपुर में मतदान जारी, दो बजे तक 58.99 फीसद हुई वोटिंग

Tue, 01 Dec 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
MLC Election 2020 - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। वहीं दोपहर 12 बजे तक 29 फीसद वोट पड़ चुके थे। जबकि केवल गोरखपुर जिले में दोपहर 12 बजे तक 25.17 फीसद वोट पड़े। बता दें कि सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान की गति दोपहर तक काफी धीमी रही।
विज्ञापन

2 of 5
MLC Election 2020 - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि दोपहर बाद मतदान में तेजी आ गई और दो बजे तक 58. 99 प्रतिशत मतदान हो गया। इसके बाद मतदान केंद्रों पर शिक्षकों के आने का सिलसिला लगातार बना रहा। दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
MLC Election 2020 - फोटो : अमर उजाला।
इस क्षेत्र के लिए 17 जिलों में 198 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। 40164 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य आज मतपेटिका में बंद कर देंगे। गोरखपुर जिले में 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 6170 मतदाताओं द्वारा वोट डाला जा रहा है। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर एवं एआरओ/जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन मतदान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।

4 of 5
MLC Election 2020 - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में यहां डाले जा रहे हैं वोट
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डीवी इंटर कॉलेज दीवान बाजार, अभयनंदन इंटर कॉलेज भेड़ियागढ़, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चरगांवा, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज मोहद्दीपुर, डीवी डिग्री कॉलेज नसीराबाद, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, तुलसी दास इंटर कॉलेज रायगंज, बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पिपराइच, चौरीचौरा तहसील कार्यालय, सहजनवां क्षेत्र पंचायत कार्यालय, भूमिधर इंटर कॉलेज सिकरीगंज, तहसील कार्यालय बांसगांव, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गगहा और क्षेत्र पंचायत कार्यालय गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MLC Election 2020 - फोटो : अमर उजाला।
विद्यालयों के लोकेशन के अनुसार ही शिक्षकों को उसके नजदीक के मतदान केंद्र वोटिंग की सुविधा दी गई है। सर्वाधिक मतदान केंद्र सदर तहसील क्षेत्र में हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल मौके पर पहुंचकर मतदान का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें