गोरखपुर में डबल मर्डर मामले में ऑटो चालक समेत दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। 45 के बयान दर्ज किए गए हैं। मां-बेटी की हत्या का पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीमें लगीं हैं। फॉरेंसिक साक्ष्य और पड़ोसियों से पूछताछ में हत्याकांड में किसी अपनों के हाथ की आशंका है।
गोरखपुर के शाहपुर थाना इलाके के घोषीपुरवा मोहल्ले में सोमवार देर रात हुई मां-बेटी की हत्या के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में ऑटो चालक समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। करीब 45 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, स्वॉट और स्थानीय पुलिस की पांच टीमें मामले के पर्दाफाश में लगी हैं।
मामले में मंगलवार देर रात पुलिस ने मृतका शांति देवी की बेटी लखनऊ निवासी सुशीला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 10
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने शांति देवी (75) और उनकी बेटी विमला जायसवाल (55) की हथौड़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव कमरे में खून से सने मिले थे। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम संग पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
3 of 10
मां-बेटी की हत्या के मामले की जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका विमला और शक के दायरे में आए पड़ोसी ऑटो चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली गई। इसके आधार पर कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया कि स्थानीय ऑटो चालक लगातार एक प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क में था, जिसने पांच वर्ष पहले मृतका शांति देवी की बेटी सुशीला से उनकी मकान का 55 लाख रुपये में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था।
4 of 10
छोटी बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर बुलाए गए खोजी कुत्ता भी ऑटो चालक के घर की ओर ही गया था। इसके बाद पुलिस की शंका और गहरी हो गई। सीडीआर से यह भी पुष्ट हुआ कि घटना की रात दो बजे तक ऑटो चालक अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के पास शराब पी रहा था। देर रात तक उसकी लोकेशन घर के इर्द-गिर्द घूमती मिली, जो उसे संदेह के दायरे में ले आई है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है और उसकी गतिविधियों का क्राइम रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
शांति और विमला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फॉरेंसिक जांच में इनसाइड एंगल मजबूत
क्राइम सीन की बारीकी से जांच कर रहे फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे में संघर्ष के निशान, खिड़की-दरवाजे और शवों की स्थिति का विश्लेषण किया। जांच में यह बात सामने आई कि घर में जबरन घुसने या ताला तोड़ने के कोई स्पष्ट निशान नहीं हैं। इससे पुलिस को ‘इनसाइड एंगल’ यानी किसी परिचित या भरोसेमंद व्यक्ति की ओर से वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन
6 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस को कई छोटे-बड़े इनपुट मिले हैं। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक विमला बीते कुछ समय से तनाव में थीं और कभी-कभी घर में आने-जाने वाले व्यक्तियों को लेकर असहज दिखाई देती थीं। हालांकि उनका किसी से खुला विवाद सामने नहीं आया।
विज्ञापन
7 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई संदिग्धों की कॉल लोकेशन खंगाली
वारदात के बाद पुलिस टीमों ने मोहल्ले और आसपास के इलाके में लगातार लोगों से पूछताछ की। 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों ने मृतका से नियमित संपर्क रखा था, उन्हें भी इस पूछताछ शामिल किया गया है। सर्विलांस टीम ने कई नंबरों की कॉल डिटेल और उस रात की लोकेशन का विश्लेषण किया है। कुछ लोकेशन संदिग्ध पाई गई हैं, जिनकी जांच तेज कर दी गई है।
8 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच टीमों की लगातार जांच की निगरानी खुद एसएसपी कर रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड जल्द सुलझने के करीब है। फिलहाल, पुलिस ऑटो चालक व एक अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं किसी संपत्ति विवाद, घरेलू तनातनी या किसी नजदीकी व्यक्ति की रंजिश में तो वारदात को अंजाम नहीं दिया गया।- रवि सिंह, सीओ, गोरखनाथ
9 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
हत्या के पर्दाफाश में जुटी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस की दो टीमें असुरन से लेकर पादरी बाजार तक लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कंगाल चुकी हैं। घटना के वक्त मोबाइल लोकेशन से लेकर सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास बुधवार को भी दिनभर जांच करने में जुटी रही। लोगों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस जल्द ही घटना के पर्दाफाश का दावा कर रही है।
बहन बोलीं-विमला ने बदमाशों से किया था संघर्ष
सुशीला जायसवाल ने पुलिस से कहा कि कमरे की स्थिति देखकर लग रहा है कि उनकी बहन विमला ने बदमाशों से काफी संघर्ष किया था। बदमाश उसकी हत्या आंगन में करने के बाद कमरे में फेंक कर भाग गए थे। आंगन से लेकर कमरे तक खून फैला था। शाहपुर पुलिस चाऊमीन बेचने वाले किराएदार और ई-रिक्शा को लेकर विवाद करने वाले पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस सुशीला से प्रॉपर्टी डीलर की ओर से रखे गए किराएदार के परिवार समेत मोहल्ले के कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस रामनरेश की दूसरी पत्नी की दोनों बेटियों डाली, खुशबू और उसके पति की तलाश में भी जुटी है। शाहपुर इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बुधवार की शाम असुरन चौकी में उप निरीक्षकों, महिला उप निरीक्षक और सिपाहियों के साथ बैठक कर पर्दाफाश के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।