फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर डबल मर्डर: खुलासे तक पुहंची पुलिस...खास शख्स का लगा सुराग, अपनों में दबे हैं चौकाने वाले राज

Sat, 12 Apr 2025 12:58 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गोरखपुर में चौरीचौरा डबल मर्डर मामले की जांच में सामने आया कि चश्मदीद ने पहली कॉल मुंबई की थी। 20 मिनट बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। गुरुवार को पुलिस की टीमें गांव पहुंची। घर के इर्द गिर्द छानबीन शुरू की गई है। शुक्रवार को शिवपुर चकदहा गांव के ही एक युवक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। उससे भी कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
डबल मर्डर में चौरीचौरा पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। इसके आधार पर एक युवक की तलाश में पुलिस की टीम जिले के बाहर गई हुई है। उसके पकड़े जाने पर डबल मर्डर की घटना का पर्दाफाश हो सकता है। इस संभावना पर पुलिस टीम ने दूसरे जिले की पुलिस से भी संपर्क साध कर मदद मांगी है।

 
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur double murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को शिवपुर चकदहा गांव के ही एक युवक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। उससे भी कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस इस केस में कोटेदार संजय के संपर्क को खंगालाने के साथ ही पूनम के भी किसी करीबी की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी मिल गया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
बेटी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
उसपर हाथ के निशान की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। हर कोई कातिल के बारे में जानना चाह रहा है।

4 of 8
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पूनम का दूसरे नाम से मिला सोशल मीडिया अकाउंट
इस केस का पर्दाफाश करने के लिए साइबर अपराध थाना और साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया है। साइबर सेल की टीम ने पूनम का सोशल मीडिया अकाउंट खोज निकाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस अकाउंट में फोटो तो पूनम की है, लेकिन नाम कुछ और है। अकाउंट फेक या सही है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी की गड़ासे से हुई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉवयड मोबाइल वहां नहीं मिला था।
विज्ञापन

6 of 8
खुशबू से पूछताछ कर बयान लेती पुलिस - फोटो : संवाद
जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू काे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने आकर दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला था।
 
विज्ञापन

7 of 8
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

8 of 8
डबल मर्डर के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस केस में पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस की कई टीमें घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाई गई हैं: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें