फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर डबल मर्डर केस में नया मोड़: बेटी ने पुलिस नहीं इस शख्स को की थी पहली कॉल; सामने आया चौंकाने वाला सच

Fri, 11 Apr 2025 02:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में चौरीचौरा डबल मर्डर मामले की जांच में सामने आया कि चश्मदीद ने पहली कॉल मुंबई की थी। 20 मिनट बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। गुरुवार को पुलिस की टीमें गांव पहुंची। घर के इर्द गिर्द छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
1 of 9
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चौरीचौरा डबल मर्डर मामले में नया मोड़ आ गया है। शिवपुर चकदहा में मां पूनम (45) और बेटी अनुष्का (13) की हत्या के बाद बड़ी बेटी व चश्मदीद गवाह खुशबू ने पहली कॉल मुंबई में रहने वाले एक युवक को की थी। 

घटना के 20 मिनट बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। तब पुलिस एंबुलेंस के साथ 29 अप्रैल की देर रात घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 9
बेटी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
काफी देर बाद की थी पुलिस को कॉल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुशबू ने घटना के बाद बयान दिया था कि हमलावर उसे भी मारने के लिए कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तब खुशबू ने चिल्लाकर बोला था कि पुलिस को कॉल कर दिया है, बस थोड़ी ही देर में पहुंचने वाली है। यह सुनकर हमलावर भाग गए थे। लेकिन सीडीआर निकलवाने पर पता चला कि खूशबू ने पुलिस को काफी देर बाद कॉल किया था। 
विज्ञापन

3 of 9
खुशबू से पूछताछ कर बयान लेती पुलिस - फोटो : संवाद
इन्हीं सवालों का जवाब पाने के लिए मंगलवार की रात खुशबू को थाने पर बुलाकर पूछताछ हुई थी। इसके बाद खुशबू नाराज हो गई। बुधवार को भाई व गांव के लोगों के साथ प्रदर्शन कर पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए।

4 of 9
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
घटना से पहले पूनम ने बहन से की थी बात
इधर, पूनम के मोबाइल की जांच कर ढाई हजार पन्नों की फोरेंसिक रिपोर्ट का भी पुलिस क्रास वेरिफिकेशन कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीडीआर से जानकारी मिली है कि पूनम ने 29 मार्च की रात करीब 10 बजे अपनी बहन से बात की थी। इसके बाद उसकी किसी से भी बात नहीं हुई है। पूनम का मोबाइल पुलिस के हाथ लगने के बाद उसपर एक नंबर से कई बार मिस कॉल आया हुआ था। पुलिस ने उस नंबर को इस्तेमाल करने वाले युवक से कॉल कर पूछताछ की है। साथ ही पूनम की बहन का भी पुलिस ने बयान लिया है।
विज्ञापन

5 of 9
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सोशल मीडिया प्लेटफार्म खंगाल रहे विशेषज्ञ
इस केस का पर्दाफाश करने के लिए चौरीचौरा थाना, सर्विलांस, एसओजी, साइबर सेल और साइबर अपराध थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साइबर सेल व साइबर अपराध थाने के विशेषज्ञ पूनम के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रहे हैं। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए भी अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्यसभा सांसद ने की मुलाकात
पूर्व राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद बृहस्पतिवार को शिवपुर चकदहा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार की खुशबू और उसके भाई विशाल से मुलाकात की। उन्होंने बात कर संतावना दिया कि पुलिस जल्द जांच कर सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भिजवाएगी। जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। इस दौरान पूर्व सांसद से खुशबू और विशाल ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने न्याय दिलाने का आवश्वासन दिया।
विज्ञापन

7 of 9
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
निर्मम तरीके से की गई थी मां बेटी की हत्या
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासा मारकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉवयड फोन वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। 

8 of 9
घर के पीछे छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद
घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने आकर दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

 
विज्ञापन

9 of 9
खुशबू के कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस ने अंदर से की जांच - फोटो : संवाद
घटना की जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस की टीमें अपने स्तर से जानकारी जुटा रही हैं। बहुत जल्द साक्ष्य एकत्रित कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

यह भी पढ़ें: UP: तीन साल... तीन महिलाओं की 52 डिलीवरी, नौ बार नसबंदी भी; जननी सुरक्षा योजना की पूरी कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें