फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जो आंख दिखाएगा उसका यही हश्र करूंगा... उसकी औकात क्या थी', डबल मर्डर करने वाले नाबालिग ने सुनाई कहानी

Tue, 04 Feb 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में डबल मर्डर करने वाले नाबालिग आरोपी के चेहरे पर हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं है, बल्कि वह वारदात को अंजाम देकर गर्व महसूस कर रहा है, इस कदर उसके अंदर अंहकार देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 10
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
Double Murder In Gorakhpur: जो भी आंख दिखाएगा, उसका यही हश्र करूंगा, मुझे बार-बार चिढ़ाते थे, उसकी औकात क्या थी, मेरे सामने सिर उठाने की... सहजनवां के भक्सा के दो बच्चों की हत्या करने का मुख्य आरोपी बाल सुधार गृह में रखे गए अन्य अपचारियों को कुछ इस तरह अपनी दहशत भरी कहानी सुना रहा है। 

उसके चेहरे पर हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं है, बल्कि वह वारदात को अंजाम देकर गर्व महसूस कर रहा है, इस कदर उसके अंदर अंहकार देखने को मिल रहा है। बाल सुधार गृह में उसकी गतिविधियों को देखते हुए विशेष सुरक्षा में रखा गय है। 

सुरक्षा कर्मी उसकी निगरानी में भी लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में डबल मर्डर का आरोपी कुकर्म के मामले में बाल सुधार गृह भिजवाया गया था। वह करीब आठ माह तक यहां रहा था। रविवार को दोबारा बाल सुधार गृह में आने पर कुछ पुराने दोस्त भी मिल गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों से यह कहते फिर रहा है कि आने वाले दिनों में दहशत बनाकर राज करेंगे। पुराने बाल अपचारी की तरह वहां पर वह व्यवहार कर रहा है। पहले दिन से उसके आगे पीछे पुराने अपचारी सेवा सत्कार में लग गए हैं। जेल अधीक्षक किशोर केएम मिश्रा का कहना है कि उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दूसरे आरोपी की तलाश, 15 नंबर स्विच ऑफ कर दिए गए
मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 700 से अधिक नंबरों का सीडीआर निकलवाया था। इसके बाद वह पकड़ में आया। वहीं उसके दोस्त दूसरे नाबालिग आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 नंबरों की सीडीआर निकलवाई थी। वर्तमान में ये नंबर स्विच ऑफ बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कई जगहों पर लोकेशन मिलने पर पहुंचे, इससे पहले ही वहां से आरोपी निकल गया। सहजनवां से पकड़ा गया मुख्य आरोपी वर्ष 2023 में बाल सुधार गृह में कुकर्म के मामले में रखा गया था। तभी आरोपी के बगल के गांव का किशोर भी हत्या के प्रयास के मामले में वहां भेजा गया। 
 

4 of 10
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी। पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी की शाम भक्सा गांव के अभिषेक और प्रिंस की हत्या दोनों दोस्तों ने मिलकर की थी। मुख्य आरोपी को अभिषेक चिढ़ाता था, इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। भेद खुलने के डर से अभिषेक के साथ आए ममेरे भाई प्रिंस को भी जान से मार दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 10
डबल मर्डर के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को फांसी मिले
अभिषेक का परिवार उसकी हत्या के बाद बहुत डरा हुआ है। उसके भाई दिनेश का कहना है कि आरोपी बहुत ही मनबढ़ किस्म का है, पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह छूटकर आएगा तो हमसे बदला लेगा। उससे हमे जान का खतरा है। हर हाल में दोनों आरोपी को फांसी होनी चाहिए। उसे जरा भी पछतावा नहीं है, बाहर आकर फिर ऐसे ही काम करेगा।
 
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये थी पूरी घटना
सहजनवा के भक्सा गांव के अभिषेक (14) और उसके ममेरे भाई प्रिंस (12) का 24 जनवरी को सरसो के खेत में शव मिला था। दोनों का गला रेता गया था और हाथ-पैर बंधे थे। चिलुआताल इलाके का किशोर भक्सा गांव में रिश्तेदारी में मां के साथ खिचड़ी लेकर 19 जनवरी को आया था। वहां पर रिश्तेदार के के लड़के अभिषेक के साथ रोज शाम को साइकिल से खेत की तरफ शौच के लिए जाते थे। 23 जनवरी की शाम पांच बजे साइकिल से दोनों निकले, फिर अगले दिन शुक्रवार को उनका शव मिला था।
विज्ञापन

7 of 10
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

8 of 10
इसी घर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
मां की मौत के गम में डूबा रहता है वैज्ञानिक का बेटा
दिसंबर माह में पिपराइच थाना क्षेत्र के सुशांत सिटी में वैज्ञानिक की पत्नी की हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि वैज्ञानिक के एकलौते बेटे ने ही मां को धकेल दिया था, सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई थी। पिपराइच पुलिस ने पकड़कर उसे बाल सुधार गृह भिजवाया था। इस घटना के बाद से ही वह मां की मौत के गम में ही डूबा रहता है। उसे इस घटना का पछतावा है। इसलिए अपना मुंह छिपाता रहता है।

9 of 10
जानकारी देते एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
मुंह से डीजे की आवाज निकालता है सीरियल किलर
झंगहा के राजधानी गांव का अजय निषाद (20) पांच महिलाओं के हमले और मर्डर में जेल के 12 नंबर बैरक में बंद है। इतनी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी उसको जरा भी पछतावा नहीं है। काले कपड़े पहनकर ही वह घटनाओं को अंजाम देता था, जेल में भी वह काले कपड़े पहनकर रहता है। तीन माह में उसने जेल के अंदर कई दोस्त बना लिए हैं। मुंह से डीजे की आवाज निकालकर बंदियों का मनोरजंन करता है। बाहर अजय डीजे बजाने का काम करता था। इस पर आरोप है कि झंगहा के आस-पास गांव में रात के समय निकलकर अलग-अलग दिनों में पांच महिलाओं पर हमला कर दहशत फैलाई थी। एक महिला की मौत भी हो गई थी। लगातार महिलाओं पर हुए हमले के बाद पुलिस भी ढेर सारे नंबरों का सीडीआर और सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर 17 नवंबर को अजय निषाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

10 of 10
डबल मर्डर के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शांत रहता है और पढ़ाता भी है बच्चे का हत्यारोपी
बांसगांव भैसारानी गांव का रंजीत पर डेढ़ साल के बच्चे का सिर कूचकर हत्या करने का आरोप है। वह जेल के 12 नंबर बैरक में रखा गया है। सितंबर 2024 में घटना को अंजाम दिया था। जेल में वह शांत रहता है। कुछ बंदियों को पढ़ाता है और डायरी में कुछ लिखता रहता है। वह किसी से भी बहुत बातचीत नहीं करता है। जेल प्रशासन भी इसपर नजर रखता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें