गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों पर हमले के दौरान आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी धार्मिक उन्माद वाले नारे भी लगा रहा था। इसकी वजह भी जांच एजेंसियां और पुलिस समझने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि अक्सर ऐसा जेहादी ही करते हैं। उधर, घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी मुर्तजा की क्रूरता भी साफ नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर आरोपी मुर्तजा ने बड़ी क्रूरता के साथ हमला किया। वीडियो में दिख रहा है कि धारदार हथियार से उसने ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान वह जेहादियों की तरह धार्मिक नारा लगा रहा था। सिपाहियों को घायल करने के बाद जब वह मंदिर में दाखिल हुआ, तब भी धार्मिक नारेबाजी कर रहा था।
विज्ञापन
2 of 11
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पिता बोले- दिमागी रूप से ठीक नहीं मुर्तजा
आरोपी मुर्तजा के पिता मुनीर अहमद ने बताया कि मुर्तजा, शुरू से ही हमारे साथ मुंबई ही रहता था। उसने पढ़ाई- लिखाई भी मुंबई से ही की है। परिवार में माता-पिता के अलावा मुर्तजा की एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता का कहना है कि उनका बेटा दिमागी रूप से ठीक नहीं है।
विज्ञापन
3 of 11
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इसी वजह से उसने नौकरी भी छोड़ दी। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अलग रहने लगी थी। पिता ने यह भी बताया कि दो अप्रैल को उनके घर पर दो लोग बाइक से पहुंचे थे। वे सादी वर्दी में थे। उस वक्त न तो वह घर पर थे, न ही बेटा मुर्तजा।
4 of 11
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
घर पर बड़े भाई मिले। उन दोनों ने बड़े भाई को बताया कि वे मुर्तजा की तलाश कर रहे हैं। उसके खिलाफ समन जारी हुआ है। कोई 35 लाख रुपये से जुड़ा मामला है। जब बड़े भाई ने कागजात मांगे तो मुर्तजा को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद दोनों शख्स लौट गए। गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि दोनों शख्स एटीएस के लोग थे।
विज्ञापन
5 of 11
मुर्तजा से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल एप्लीकेशन बनाता था मुर्तजा
मुंबई से गोरखपुर आने के बाद मुर्तजा यहां मोबाइल एप्लीकेशन बनाता था। पिता ने बताया कि हम लोगों ने एक साइकिल दिला दी थी। वह कहता था, मेरा दिल करता है कि अपनी साइकिल को किसी कार से एक्सीडेंट करा दे, जिससे मेरी जान चली जाए।
विज्ञापन
6 of 11
CM Yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग डरे भी रहते थे। इसके बाद फिर उसे एक नौकरी मिली। पिता ने बताया कि एक बार वह मुंबई में भी प्लांट पर चढ़ गया, वहां से उतरने का नाम नहीं ले रहा था। सभी लोग परेशान हो गए। किसी तरह से लोगों ने समझाकर उतारा और फिर हम लोगों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
7 of 11
Gorakhnath Mandir Attack
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी के लोगों ने कहा कि इसे इलाज की जरूरत है। 2017 से लगातार मुर्तजा का इलाज चल रहा था। पिता के मुताबिक, मुर्तजा की हरकतों से डॉक्टर भी हैरान और परेशान थे।
8 of 11
मुर्तजा से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने उसे साई मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर को रेफर किया था। जहां उसका काफी दिनों से इलाज चल रहा है। पिता कहते हैं कि हम लोग उसे कभी घर से निकलने नहीं देते थे, लेकिन इस बीच मौका पाकर वह भाग निकला।
9 of 11
गोरखनाथ मंदिर में हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
एटीएस की डर से भागा था नेपाल: मुर्तजा
गिरफ्त में आने के बाद मुर्तजा ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके बड़े पापा घर पर पुलिस आने की बात कर रहे थे। जिसकी वजह से वह डर गया था और नेपाल भाग गया था। इस बीच वह रविवार की शाम नेपाल से गोरखपुर लौटा और सीधा गोरखनाथ मंदिर पहुंच गया।
10 of 11
गोरखनाथ मंदिर में हमला: सिपाही अनुराग ने बताई पूरी घटना।
- फोटो : अमर उजाला।
मुर्तजा ने कहा कि यहां मंदिर गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को देख मुझे बड़े पापा की बात याद आ गई और डर व गुस्से की वजह से मैंने पुलिस पर हमला कर दिया। हालांकि थोड़ी ही देर में वह फिर दूसरी बातें करने लगा। गोरखनाथ मंदिर ही क्यों गया, इस सवाल पर उसने चुप्पी साध ली थी।
इन सवालों का जवाब तलाश रहीं एजेंसियां
28 मार्च को मुर्तजा का गोरखपुर से दिल्ली की फ्लाइट बुक थी, टिकट भी मिला, लेकिन वह गया नहीं, ऐसा क्यों?
मुर्तजा आखिर दिल्ली क्यों जाना चाहता था?
सिविल लाइंस स्थित घर से 5 किमी दूर गोरखनाथ मंदिर में जवानों पर हमला करने का निर्णय क्यों लिया? जबकि, उसके घर के पास ही पुलिस थी, अगर उसे इतना गुस्सा था तो वहीं पर उतार सकता था?