फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड: नेपाल और महराजगंज के मदरसों में गया था मुर्तजा?, मार्च में कूरियर से मंगाया था ये सामान

Tue, 05 Apr 2022 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
Mandir Attack In Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों (पीएसी के जवान) पर जानलेवा हमला करने के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी पर सोमवार को गोरखनाथ थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए। एक केस सिपाही की तहरीर पर धार्मिक उन्माद फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी काम के दौरान भय पैदा करने, सरकारी काम कर रहे लोकसेवक पर हमला करने, हत्या की कोशिश, 7सीएलए की धाराओं में दर्ज हुआ है। दूसरा केस आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिपाही ने तहरीर में लिखा है कि गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में उसकी ड्यूटी थी। इसी दौरान एक युवक आया और सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने लगा। बीचबचाव करने गए पुलिसकर्मियों पर भी उसने हमला किया। इस दौरान वह धार्मिक नारा भी लगा रहा था। घटना से सनसनी फैल गई थी। लोगों में भय का माहौल हो गया। पुलिस ने इसी तहरीर पर केस दर्ज किया है। आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
जवान का हालचाल लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
पीएसी जवान गोपाल को लगे हैं 40 टांके
घायल पीएसी के जवान गोपाल गौड़ पर मुर्तजा ने ताबड़तोड़ हमले किए थे। धारदार हथियार से हमले में उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घाव की वजह से अधिक रक्तस्राव भी हो गया है। गोपाल को 40 टांके लगे हैं। दूसरे पीड़ित सिपाही अनिल को भी दस से ज्यादा टांके लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
मानसिक रूप से स्वस्थ है मुर्तजा
जांच के बाद डॉक्टरों ने मुर्तजा को मानसिक रूप से स्वस्थ बताया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह तरह-तरह की बातें जरूर कर रहा था, लेकिन जब उससे मानसिक रोग विशेषज्ञ ने बात की तो समझ में आ गया कि वह सिर्फ गुमराह कर रहा।

4 of 8
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गैर जनपद भी गईं जांच टीमें
एसटीएफ की एक टीम महराजगंज तो गोरखपुर पुलिस की टीम सिद्धार्थनगर, कुशीनगर भी गई है। दरअसल, आरोपी मुर्तजा से पूछताछ में महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में रहने वाले उसके कुछ करीबियों के बारे में जानकारी मिली है। जांच टीमें इसी वजह से वहां पर गई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
दो कंपनियों में मुर्तजा ने की है नौकरी
मां-बाप का इकलौता बेटा मुर्तजा मुंबई और जामनगर में दो कंपनियों में नौकरी कर चुका है। आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद मुर्तजा ने नौकरी की थी। अक्तूबर 2021 से वह गोरखपुर में रह रहा था। परिवार के एक सदस्य शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

6 of 8
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल व महराजगंज के मदरसों में भी जाने की आशंका
बताया जा रहा है कि मुर्तजा कुछ महीने पहले महराजगंज के मदरसों में गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मुर्तजा से इस बारे में जानकारी मिली है। यही वजह है कि जांच एजेंसियों की एक टीम महराजगंज में भी आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही है। नेपाल के मदरसों में भी जाने के साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपित मदरसों में किस लिए जाता था, इसकी भी छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।
नया खरीदा था लैपटॉप और सिम कॉर्ड, आधार कार्ड मुंबई का
मुर्तजा ने मार्च में नया लैपटॉप खरीदा था। कूरियर से उसका लैपटॉप आया था। इसके अलावा मोबाइल सिम और आधार कार्ड मुंबई का मिला है। हालांकि, इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि वह मुंबई में ही रहता था। पुलिस एक-एक पहलु की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

8 of 8
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के खिलाफ गोरखनाथ थाने में गंभीर धाराओं में दो केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के आधार पर जो तथ्य सामने आए हैं, उसके सत्यापन के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। गैर जनपद भी टीमें गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एटीएस व एसटीएफ की टीमें भी जांच में लगी हैं।
-डॉ. विपिन ताड़ा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें