फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इस IAS ने किया गजब का काम, कहानी जानकर आप भी करेंगे सलाम

Mon, 20 Apr 2020 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
आईएएस अनुज सिंह। (File) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में फिलहाल कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं है। इसका श्रेय यहां की स्वास्थ्य टीम और प्रशासन को मिलना चाहिए। वे लोग दिन रात लोगों से अपील कर रहे हैं कि अपने घरों में ही रहें, घर से बाहर निकलने पर कोरोना का खतरा हो सकता है। इसी कड़ी में एक नाम आता गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अनुज सिंह का।
विज्ञापन

2 of 5
IAS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
अनुज सिंह अपने काम को लेकर कभी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के समय उनके ऊपर अधिक जिम्मेदारी आन पड़ी है। वे शहर के किसी शख्स को भूखे नहीं सोने दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
IAS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
अनुज दैनिक मजदूरों, सड़क किनारे रहने वाले गरीबों की देख-रेख और उन्हें समय से भोजन मुहैया कराने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही बेजुबान जानवरों के चारे और दवा का भी इंतजाम कर रहे हैं।

4 of 5
gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर, एम्स, खाद कारखाना समेत निर्माणाधीन योजनाओं में काम करने वाले मजदूरों को खाना और उनकी दूसरी जरूरतें पूरी हो रही हैं या नहीं, इसका भी ध्यान रख रहे। प्राधिकरण की सभी कॉलोनियों में सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IAS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
क्वारंटीन और आइसोलेट किए गए लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में जुटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तारामंडल स्थित लोहिया एंक्लेव में खाली पड़े 24 फ्लैट सुरक्षित करने के साथ ही वहां बिजली, पानी का इंतजाम किया। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर औैर पैरामेडिकल स्टाफ को वहां भी क्वारंटीन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें