बस्ती में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
बुजुर्ग के कंधे पर आया बच्चों का भार
कुदरत का कहर देखिए कि प्रणव और मासूम वैष्णवी के सिर से माता-पिता का साया छिन गया। वे गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती हैं। 73 वर्ष की उम्र में ओमनारायण से उनकी पत्नी का साथ छूट गया और बेटा व बहू भी नहीं रहे। मासूम बच्चों के जीवन का भार उनके बुजुर्ग कंधों पर आ गया।
सेवानिवृत्त शिक्षक हैं डॉ ओमनारायण
हादसे में घायल डॉ. ओमनारायण सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी, बड़े बेटे और बहू को हादसे में खो दिया। उनके छोटे बेटे दीपक गोरखपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की खबर सुनकर दीपक रो-रोकर अचेत हो गए। उनके सामने एक साथ अपने तीन लोगों को खोने का गम था, तो दूसरा तीन लोगों की जान बचाने और इलाज की चुनौती। दीपक का परिवार अस्पताल में घायलों का इलाज करा रहा है।